Hindi News / Dharam / Horoscope Today 10 February 2023 Know The Condition Of Life From Aries To Pisces Chant This Mantra Today

Horoscope Today 10 February 2023: जानें मेष से लेकर मीन राशि के जीवन का हाल, आज इस मंत्र का करें जाप

इंडिया न्यूज: क्या आप जानते हैं एक ऐसा मंत्र जो आपके जीवन में बदलाव ला सकता है, आपके जीवन को सुखी और सफल बनाता है?  आइए जानते हैं आज एक ऐसा मंत्र जिससे आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। यह मंत्र लाभों स जुड़ा हुआ है। Horoscope Today 10 February 2023: मंत्र है- “ऊँ […]

BY: Jyoti Shah • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज: क्या आप जानते हैं एक ऐसा मंत्र जो आपके जीवन में बदलाव ला सकता है, आपके जीवन को सुखी और सफल बनाता है?  आइए जानते हैं आज एक ऐसा मंत्र जिससे आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। यह मंत्र लाभों स जुड़ा हुआ है।

Horoscope Today 10 February 2023: मंत्र है- “ऊँ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।“ इस मंत्र के जाप से आपके बच्चों की, आपके धन की और आपके खुद की रक्षा होती है। इसी के साथ चलिए जानते हैं 12 राशियों के जीवन का हाल। मेष से लेकर मीन का राशिफल, राशि अनुसार उपायों के साथ। साथ ही जानें अपना आज का शुभ अंक और शुभ रंग।

अपने ही छोटे भाई विभीषण की बेटी से क्यों इतना खौफ खाता था रावण? देखते ही पसीने में कैसे तर हो जाता था दशानन

Horoscope Today 10 February 2023:

मेष

आज आपको किन्हीं चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं और नौकरी में बदलाव करने की योजना बनाएंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो झगड़े हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापारवाही न बरतें।

उपाय- जरुरतमंद महिला को आटा दान करें।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

वृष

आज के दिन आपका मन प्रसन्न बना रहेगा। कारोबार में बड़ी डील होने की संभावना है। आज आपको किसी काम में दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। अचानक कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी खास व्यक्ति से संपर्क होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं।

उपाय- चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- स्लेटी

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के आज रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है। किसी व्यक्ति से अनबन की स्थिती बन सकती है। आपकी आय में अनिश्चिता बनी रहेगी। आखों के कुछ रोग से आप परेशान रह सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

उपाय- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

कर्क

आज के दिन कारोबार कर रहे लोगों को धनलाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी जरूरी काम में अड़चन आने की संभावना है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपको सभी का सहयोग मिलेगा। पुरानी किसी चोट से आप परेशान रह सकते हैं।

उपाय- पूजाघर में गुलाबी फूल चढ़ाएं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

सिंह

सिंह राशि के जातकों का दिन आज व्यस्तता से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ होने के सुंदर योग बन रहे हैं। करियर में आप खास बदलाव कर सकते हैं। किसी दोस्त से अनबन होने के योग बन रहे हैं। खान-पान के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं।

उपाय- कलाई पर इत्र लगाएं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

कन्या

आज ऑफिस में आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थय में उतार-चढाव बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।

उपाय- देवी लक्ष्मी की आरती करें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

तुला

आज तुला राशि के जातकों को किसी काम में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। संतान के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। ऑफिस के काम में लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। अपनी निजी बात किसी से भी शेयर करने से बचें। पिता से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

उपाय- ऊँ महालक्ष्मेय नम: मंत्र का जाप करें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- स्लेटी

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आज नए-नए विचार आ सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। तनाव बढ़ने के कारण कार्यों में रुकावट आ सकती है। कानूनी मामलों मे सफलता हासिल होगी। धर्म-कर्म पर धन खर्च होने की संभावना है। परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होगा।

उपाय- जरूतमंद महिला को गर्म कपड़े दान करें।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

धनु

आज आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपके सारे काम समय पर पूरे होंगे। किसी प्रॉपर्टी से आपको मुनाफा हो सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। धन का निवेश सोच-समझकर करने की जरूरत है।

उपाय- गुलाब के इत्र का इस्तेमाल करें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

मकर

मकर राशि के जातकों के जीवन में आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कारोबार में नई योजना बना सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। संतान के प्रति चिंता बनी रह सकती है। आज आपको अपनों से धोखा मिल सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।

उपाय- नाभि पर शुद्ध घी लगाएं।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

कुंभ

आज आपकी आर्थिक स्थिती में सुधार आएगा। खर्चे बढ़ने से परेशान रह सकते हैं। भाषा वह गुस्से पर संयम रखने की जरूरत है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। छात्रों को परिक्षा में सफलता मिल सकती है। पिता के स्वास्थय को लेकर चिंतित रहेंगे।

उपाय- पूजा घर में कपूर जलाकर पूजा करें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

मीन

मीन राशि के जातकों के आज रुके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में लाभ मिलने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

उपाय- गाय को उबले हुए आलू खिलाएं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने आर्टिकल 356 का दुरुपयोग कर 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिराया- PM मोदी

 

 

 

 

 

 

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue