Hindi News / Dharam / Horosope 16 October 2024 Day Can Bring A Big Gift For The People Of These 3 Zodiac Signs Maha Siddhi Yoga Is Being Formed

आज का दिन इन 3 राशि के जातकों के लिए ला सकता है बड़ी सौगात, बन रहा है महासिद्धि योग, जानें आज का राशिफल

Horoscope 16 October 2024: आज बुधवार 16 अक्टूबर को चंद्रमा दिन रात मीन राशि में रहेगा। राहु के चंद्रमा के साथ होने से आज मीन राशि में ग्रहण योग बनेगा।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Horoscope 16 October 2024: आज बुधवार 16 अक्टूबर को चंद्रमा दिन रात मीन राशि में रहेगा। राहु के चंद्रमा के साथ होने से आज मीन राशि में ग्रहण योग बनेगा। लेकिन अच्छी बात ये है कि आज सूर्य की सीधी दृष्टि भी चंद्रमा पर है, जिससे सूर्य और चंद्रमा समसप्तक योग भी बनाएंगे। ऐसे में ग्रहण योग का असर कमजोर रहेगा। साथ ही आज गुरु (बृहस्पति) और शुक्र के समसप्तक संबंध होने से लाभदायी संयोग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन जानिए, देखें आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि

मेष राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आज कुछ अनचाहे खर्चे भी होने वाले हैं। व्यापार में आज आप लंबे समय से अटकी हुई किसी डील को फाइनल करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। आज रात को आप किसी मांगलिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। आज समाज में शुभ कार्यों पर खर्च करने से आपकी ख्याति बढ़ेगी और आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। अगर आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ है तो वह भी आज पूरा हो सकता है।

इस 1 राशि पर कल से शुरू होगी शनि की ढैय्या, कष्टों के साथ मिलेंगे ये 3 वरदान

Horoscope 02 December 2024: इन 3 राशि के जातकों पर बनने जा रहा है अनफा योग

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में आज उनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आज आपको कमाई के कई अच्छे अवसर भी मिलेंगे। आपकी कोई इच्छा जो काफी समय से अधूरी रह गई थी, आज पूरी हो सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी नौकरी में अनुकूल वातावरण रहेगा, जिससे आप अपने काम पर ध्यान देंगे और अपना टारगेट पूरा करने में भी सफल होंगे। आज आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और प्रेम जीवन में भी अनुकूलता रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपको धातु के व्यापार में विशेष लाभ मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। आज आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपके प्रेम जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आज आप घर की साज-सज्जा पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आज आपको संतान से सुख मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज थोड़े बेचैन रहेंगे। ऐसे में आपको बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचना होगा। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, इसलिए आपको धैर्य से काम लेना होगा वरना अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है, लेकिन इसमें आपको आज परिवार वालों की मदद लेनी होगी। प्रेम जीवन में आपको गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके बीच लड़ाई हो सकती है। वाहन पर खर्च हो सकता है।

कभी भी शुक्रवार के दिन जो दिख जाएं यह फूल तुरंत लीजिएगा तोड़, हर कर्जे से पा लेंगे मुक्ति पढ़े पूरी विधि….?

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज सितारे आपके विरोधियों और शत्रुओं को सक्रिय करेंगे, इसलिए आपको आज काम पर पूरा ध्यान देना होगा। जो भी फैसला लें, बहुत सोच-समझकर लें वरना आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको बिना कागजी कार्रवाई के किसी को भी किसी भी तरह का पैसा उधार नहीं देना चाहिए, अन्यथा आज आपका पैसा फंस सकता है। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे कह रहे हैं कि आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा, इससे आपको लाभ होगा। अगर भाई-बहन की शादी की बात चल रही है, तो आज उसके सुलझने की पूरी संभावना है। पड़ोसियों और दोस्तों से आज आपको सहयोग मिलेगा। अगर आज आप किसी को पैसा उधार देते हैं, तो देने से पहले अच्छे से सोच लें क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम है। हालाँकि आज आपको अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास आज आपको लाभ देंगे। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो आज आपको वो पैसे वापस मिल सकते हैं। आज शाम को आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने या शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति भी होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देगी। आज आपको व्यापार में कुछ नए अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या प्रोत्साहन मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप अपने बच्चे का किसी कोर्स में दाखिला कराना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले आपको अपने पिता से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन बुद्धि और कौशल से लाभ लेकर आएगा। आज आपको व्यापार और कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आपको लाभ होगा। आज आप व्यापार विस्तार के लिए कुछ धन भी निवेश कर सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप लाभ के लिए कुछ जोखिम भरे फैसले भी ले सकते हैं। आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आज आप जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आज आप अपने प्रेमी के साथ डिनर डेट का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको साझेदारी के काम से लाभ होगा। आज आप कुछ नए संपर्क भी बनाएंगे जिससे आपके परिचितों का दायरा बढ़ेगा। आज आप घर की साज-सज्जा पर भी ध्यान देंगे और उस पर पैसे भी खर्च करेंगे। आज आपको करियर से जुड़े मामलों में खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है और आपको अपने साथी को मनाने के लिए काफी प्रयास करने होंगे। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में पूर्णिमा की रोशनी लेकर आने वाला है। आज आपको लाभ और तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही घर में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आप कुछ खरीदारी भी करेंगे। आज आपको कहीं से कोई उपहार भी मिल सकता है। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिख सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आज किस्मत आपका साथ देगी। आपको अपने भाई-बहनों से सहयोग और लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आज आपकी भागीदारी बढ़ेगी। गृह निर्माण और सजावट के सामान का व्यापार करने वाले लोग आज अच्छा धन कमाएंगे, लेकिन आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लेना चाहिए।

करोड़पति लोगों के घर में जरूर होती हैं ये 7 मूर्तियां, मां लक्ष्मी हर सपने को कर देती है पूरा, भर देती हैं तिजोरियां

Tags:

Aaj Ka RashifalAaj Ka Rashifal in Hindihoroscopehoroscope 2024horoscope todayhoroscope today in hindiindianewslatest india newsnews indiarashifalrashifal 2024today india newsToday Rashifaltoday rashifal in hindiइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
Advertisement · Scroll to continue