Hindi News / Dharam / How To Decorate House On Diwali

How to Decorate House on Diwali दिवाली पर घर को कैसे सजाए

How to Decorate House on Diwali : दिवाली में हर कोई अपने घर की सफाई कर उसे सुंदर देखना चाहता है। ये ही वजह है कि दीयों के इस त्योहार के दिन हर कोई घर की साफ-सफाई के साथ ही खूबसूरती से साज-सज्जा भी करता है। अगर आप भी दिवाली के लिए अपने घर को […]

BY: Neelima Sargodha • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

How to Decorate House on Diwali : दिवाली में हर कोई अपने घर की सफाई कर उसे सुंदर देखना चाहता है। ये ही वजह है कि दीयों के इस त्योहार के दिन हर कोई घर की साफ-सफाई के साथ ही खूबसूरती से साज-सज्जा भी करता है।
अगर आप भी दिवाली के लिए अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। दिवाली पर घर को सजाने से पहले इन चीजों के बारे में एक बार जरूर सोच लें।

पिरामिड या लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर (How to Decorate House on Diwali)

जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर हो उन्हें अपने मुख्य द्वार पर पिरामिड या लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगानी चाहिए। वहीं अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो तो उत्तर और पूर्व दिशा को विशेष रूप से सजाएं।

इस 1 राशि पर जल्द बरसने वाली है सूर्य की असीम कृपा, लंबी यात्रा का बनेगा योग जो देगा भरपूर फायदे, मिलेगी सफलता!

How to Decorate House on Diwali

कबाड़ को घर से बाहर निकाल दे (How to Decorate House on Diwali)

वास्तुशास्त्री बताते हैं कि घर को सजाते समय पहले घर में रखे कबाड़ पर ध्यान देना चाहिए। कबाड़ में वह सारी चीजें है जिनका आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। घर में पड़ी खराब मशीनें, इलेक्टॉनिक्स उपकरण, बंद पड़ी घड़ी, पुराने कपड़े जो पहनने के योग्य ना हो, ऐसी चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। लेकिन अगर किसी जरूरतमंद को इन वस्तुओं की जरूरत है, तो उसे उपलब्ध करवा दें।
वास्तुशास्त्र के अनुसार कबाड़ में रखी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। घर की सुंदरता और सजावट के चलते यदि माता लक्ष्मी का आगमन होगा तो भी वह यह कबाड़ से निकलने वाली ऊर्जा के प्रभाव से वापस लौट जाएंगी।

घर को सुंदर बनाने में करते हैं गलतियां (How to Decorate House on Diwali)

विजयादशमी पर्व के बाद से दीपावली के पर्व की तैयारी जोर पकड़ लेती है। दिवाली पर लोग अपने-अपने घरों की कायाकल्प करने के लिए तरह-तरह से सजाते हैं। हिंदुओं में मान्यता की घरों की साफ-सफाई देख माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती है।
लेकिन अक्सर हम अपने घर को सुंदर बनाने के प्रयास में कुछ गलतियां भी कर देते हैं और यहीं गलतियां वास्तु के विपरीत हालात पैदा कर देते हैं। इसलिए घर को सजाते समय किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए इस बारे में जरूर जानें।

घर पर गंदगी न हो गंदगी (How to Decorate House on Diwali)

इसके अलावा घर को भले ही कितना भी सजा लें, लेकिन यदि घर के चारों ओर और छत पर गंदगी जमा होगी, तब भी माता लक्ष्मी आपके घर की ओर नहीं देखेंगी।
इसके अलावा अगर आपके घर के आगे या उत्तर दिशा की ओर कोई गड्ढा है तो उसे भरवाकर समतल करवा दें। बताते है कि इससे वास्तु दोष दूर होगा और अनुकूल हालात बने रहेंगे।

स्वास्तिक का चिन्ह बनाए (How to Decorate House on Diwali)

दीपावली पर्व पर घर के मुख्य द्वार और खिड़कियों पर सरसों का तेल लगाकर उन पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इसी के साथ शुभ-लाभ भी लिखना चाहिए। दरवाजे के पीछे तेल लगाने का कारण है कि दरवाजा खुलते और बंद करते समय आवाज ना करे।

How to Decorate House on Diwali

Read Also : Do This Work to Please Maa Lakshmi मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये काम

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue