ADVERTISEMENT
होम / धर्म / Dussehra 2024:दशहरा पर ये कर लिया तो जरूर पूरी होगी मनोकामना, होगी धन की वर्षा

Dussehra 2024:दशहरा पर ये कर लिया तो जरूर पूरी होगी मनोकामना, होगी धन की वर्षा

BY: Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 7, 2024, 9:21 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Dussehra 2024:दशहरा पर ये कर लिया तो जरूर पूरी होगी मनोकामना, होगी धन की वर्षा

Dussehra

India News (इंडिया न्यूज),Dussehra 2024: इस साल दशहरा 12 अक्टूबर 2024 शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था। इसके अलावा इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को रावण की कैद से मुक्त कराया था। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इस दिन किए गए कुछ अचूक उपाय व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनाए रखते हैं। दशहरा के उपाय दशहरे के दिन शमी के पेड़ से जुड़े उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है। शमी के पेड़ या पौधे के नीचे रात को दीपक जलाने से व्यक्ति को कानूनी मामलों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। दरिद्रता दूर करने के उपाय दशहरे के दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दशहरे की शाम को देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए किसी नजदीकी मंदिर में झाड़ू का दान करें। इसके अलावा अपराजिता के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।

सुंदरकांड का पाठ

करियर और व्यापार में तरक्की के लिए दशहरा बहुत शुभ माना जाता है। सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति पर आने वाली हर मुसीबत टल जाती है और तरक्की के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

नीलकंठ पक्षी को देखना शुभ

दशहरा यानी विजय दशमी के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दशहरे पर इस पक्षी को देखने से धन में वृद्धि होती है और जीवन में समृद्धि आती है।

सफलता के उपाय

अगर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है तो दशहरे के दिन रेशे वाले नारियल को पीले कपड़े में लपेट लें। इसके साथ ही इसे जनेऊ और मिठाई के साथ किसी राम मंदिर में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।

Emraan Hashmi को आई चोट, हैदराबाद में एक्शन सीन के दौरान हुआ हादसा, जानें मामला

Tags:

2024dussehra 2024India newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT