होम / Shani Dev: शनि देव की कृपा चाहिए तो बरसात में करें इन चीजों का दान, होगी सभी मनोकामना पूरी

Shani Dev: शनि देव की कृपा चाहिए तो बरसात में करें इन चीजों का दान, होगी सभी मनोकामना पूरी

Ankita Pandey • LAST UPDATED : July 5, 2024, 9:07 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Shani Dev: मानसून (Monsoon 2024) शुरू हो चुका है और बारिश की बूंदों से चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है। हिंदू महीने का पवित्र महीना सावन (Sawan 2024) भी 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है। वैसे तो सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। लेकिन इस समय शनि महाराज की पूजा का भी महत्व है। वर्षा ऋतु में आप छोटे-छोटे उपायों से शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। इन उपायों से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप वर्षा ऋतु में इन चीजों का दान कर सकते हैं।

काली चीजों का दान: शनिदेव का संबंध काले रंग से है। यह रंग उन्हें बहुत प्रिय है। ऐसे में इस समय शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप गरीबों और जरूरतमंदों को काली चीजों का दान कर सकते हैं।

जूते-चप्पल का दान: बारिश के मौसम में गरीबों को काले जूते-चप्पल दान करने से भी शनि की कृपा मिलती है।

छाते का दान करना: बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा बारिश होती है। इस मौसम में मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। इसलिए इस समय आप काले रंग का छाता दान कर सकते हैं। इससे भी शनि महाराज प्रसन्न होंगे।

पक्षियों को सतनाजा खिलाएं: बारिश का मौसम पक्षियों के लिए भी कष्टकारी हो जाता है। ऐसे में आपको इस समय पक्षियों को सतनाजा या सप्तधान खिलाना चाहिए। इससे साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है।

कुत्तों की सेवा करें: बारिश के मौसम में कुत्तों को खाने-पीने की समस्या होती है। ऐसे में आपको उनकी मदद करनी चाहिए और उन्हें खाना खिलाना चाहिए। माना जाता है कि काले कुत्तों की सेवा से शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं।

काले चने का दान: शनिवार को काले चने का दान करें। ऐसा करने से आपको शनि की महादशा का कष्ट नहीं भोगना पड़ेगा।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

भगवान Ram को 14 साल का ही क्यों हुआ वनवास,10 या 15 क्यों नहीं? रहस्य जान उड़ जाएंगे होश!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohit Sharma: अभिषेक शर्मा लेंगे रोहित शर्मा की जगह! दोनों के इस रिकॉर्ड के बीच है खास नाता
जवां और निखार चेहरा पाने के लिए अपने स्किन केयर में शामिल करें Chocolate, नहीं पड़ेगी मेकअप की जरूरत
Monsoon: मानसून के मौसम में इन पांच जगहों पर जरूर घुमें, इनकी प्राकृतिक खूबसूरती देख लौटने का नहीं होगा मन
क्या आपके भी अंगूठे पर बना हैं अर्ध चंद्र? अमीर बनने का संकेत दे रही है किस्मत!
Weather Update: भारत के इन राज्यों में बारिश मचा सकती है तबाही, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Solo Wedding: जानें जापान में खुद से ही क्यों शादी कर रही हैं युवा महिलाएँ
Kissing Disease: अपने पार्टनर को किस करना पहुंचा सकता है अस्पताल, झेलनी पड़ सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
ADVERTISEMENT