<
Categories: धर्म

Kainchi Dham: नीम करोली बाबा के कुछ संकेत जो बताते हैं, आपका कब आएगा बुलावा

Kainchi Dham: उत्तराखंड में नैनीताल के पास कैंची धाम में नीम करोली बाबा आश्रम है. धार्मिक मान्यता है कि नीम करोली बाबा किसी माध्यम से आपको संकेत देते हैं कि आपको कैंची धाम बुलाया जाता है, तो.

Kainchi Dham Darshan: यदि आप अपने आस-पास बार-बार नीम करोली बाबा का जिक्र सुनते हैं, या किसी न किसी कारण से नीम करोली बाबा से जुड़ी चीजें देखते हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह भी एक संकेत है कि नीम करोली बाबा आपको बुला रहे हैं.

कैंची धाम जाने की इच्छा

यदि आपको अचानक कैंची धाम जाने की इच्छा हो, या आप कैंची धाम के बारे में बार-बार पढ़ते या सुनते हों, तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह एक दिव्य संकेत है कि नीम करोली बाबा आपको कैंची धाम बुला रहे हैं.

सपने में कैंची धाम या नीम करोली बाबा देखना

सपने में कैंची धाम या नीम करोली बाबा देखना भी एक संकेत है कि बाबा ने आपको याद किया है. अगर आपको कैंची धाम या नीम करोली बाबा से जुड़े किसी स्थान या दृश्य का सपना आता है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि नीम करोली बाबा ने आपको याद किया है.

हनुमान और नीम करोली बाबा का एक साथ या बार-बार सपने आना

हनुमान को नीम करोली बाबा का गुरु माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नीम करोली बाबा को हनुमान के दर्शन हुए थे. ऐसे में अगर आपको सपने में नीम करोली बाबा हनुमानजी की स्तुति करते हुए दिखाई दें, या हनुमानजी और नीम करोली बाबा किसी खास स्थान पर एक साथ भजन गा रहे हों, तो आपको समझ जाना चाहिए कि नीम करोली बाबा आपको कैंची धाम जाने का दिव्य संकेत दे रहे हैं.

संकट के समय कैंची धाम जाने की सलाह

हर व्यक्ति अच्छे और बुरे, दोनों तरह के दिनों का सामना करता है. कई बार ऐसा होता है कि इन कठिन समय में कुछ भी समझ नहीं आता. व्यक्ति सोच में पड़ जाता है कि समस्याओं से उबरने के लिए क्या किया जाए. ऐसे में अगर कोई अचानक आपको कैंची धाम जाने की सलाह दे, तो आपको समझ जाना चाहिए कि नीम करोली बाबा आपको कैंची धाम आने का निमंत्रण दे रहे हैं.

कैंची धाम कैसे जाएं

कैंची धाम उत्तराखंड में नैनीताल के पास स्थित है. जो नैनीताल से 17 किमी दूर है. आप सड़क मार्ग से आसानी से वहां पहुंच सकते हैं. दिल्ली से नैनीताल लगभग 324 किमी दूर है. यहां पहुंचने में लगभग साढ़े छह घंटे लगते हैं. इसके बाद आप सड़क मार्ग से आगे बढ़ सकते हैं. यदि आप हवाई जहाज से यात्रा करना चाहते हैं, तो निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है, जो कैंची धाम से 70 किमी दूर है. आप वहां से टैक्सी या बस ले सकते हैं. रेल यात्रा के लिए, निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम रेलवे स्टेशन है. नीम करोली आश्रम काठगोदाम से 38 किमी दूर है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST