<
Categories: धर्म

Kangana Ranaut Horoscope 2026: फिर होगा बड़ा ‘पंगा’ या बजेगी शहनाई? जानें क्या कहते हैं सितारे

Kangana Ranaut Horoscope 2026: ज्योतिष के नजरिए से देखें तो बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल क्वीन कंगना मेष राशि की हैं जिस पर मंगल का गहरा असर है. यही वजह है कि उनके अंदर एक लड़ाकू और निडर व्यक्तित्व देखने को मिलता है. उनकी जन्मतिथि का अंक 5 है जो न्यूमरोलॉजी के हिसाब से आजादी और सिस्टम के खिलाफ़ बगावत को दिखाता है. स्टार कंगना की पर्सनैलिटी “CHAOS” से चलती है.

Kangana Ranaut Horoscope 2026: मार्च में जन्मी कंगना रनौत हमेशा से अपने बेबाक अंदाज़ और “पंगा” लेने की आदत के लिए जानी जाती हैं.हिमाचल के एक छोटे से गांव की रहने वाली कंगना रनौत कभी मुंबई में कई हफ़्तों तक रोटी और चाय पर गुज़ारा करती थीं. फिर उन्होने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में धमाल मचाया. इसके बाद राजनति में कदम रखा. उनका अब तक का उनका सफर जितना प्रेरणादायक रहा है उतना ही विवादों से भरा भी रहा है. इसी महीने 23 मार्च  कंगना को बर्थडे भी है तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या 2026 भी उनके लिए ‘विवादों वाला साल’ साबित होगा या फिर उनकी किस्मत नया मोड़ लेगी.

क्या कहता है ज्योतिष?

ज्योतिष के नजरिए से देखें तो बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल क्वीन कंगना मेष राशि की हैं जिस पर मंगल का गहरा असर है. यही वजह है कि उनके अंदर एक लड़ाकू और निडर व्यक्तित्व देखने को मिलता है. उनकी जन्मतिथि का अंक 5 है जो न्यूमरोलॉजी के हिसाब से आजादी और सिस्टम के खिलाफ़ बगावत को दिखाता है. स्टार कंगना की पर्सनैलिटी “CHAOS” से चलती है. वह हमेशा सिस्टम के खिलाफ खड़ी नजर आती हैं और यही उनकी पहचान भी बन चुकी है. लेकिन यही ऊर्जा कई बार उन्हें विवादों के केंद्र में भी ले आती है.उनकी कुंडली में मौजूद शनि और चंद्रमा का टकराव उन्हें बार-बार ऐसी परिस्थितियों में डालता है. जहां उन्हें “अकेले लड़ने” का एहसास होता है और यहीं से शुरू होता है उनका चर्चित “पंगा मोड”.

उनकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और सपोर्ट सिस्टम का कॉस्मिक सोर्स क्या है?

उनके चार्ट में राहु-बृहस्पति का मजबूत कनेक्शन दिखता है और यह बताता है कि उन्हें फाइनेंशियल सपोर्ट फिल्मों से मिलेगा. एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम दोस्त उनकी ज़िंदगी से चले जाएंगे लेकिन नए और बहुत ताकतवर पॉलिटिकल मेंटर्स आएंगे. अनजाने सोर्स से अचानक और बड़ी मात्रा में पैसा आएगा.

राजनीति में बढ़ सकता है कद

हालांकि साल 2026 सिर्फ विवादों का साल नहीं दिखता बल्कि बदलाव का संकेत भी दे रहा है. इस साल बृहस्पति का प्रभाव उनकी कुंडली में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट ला सकता है. इसका मतलब यह है कि जहां एक तरफ उनके बयानों और फैसलों पर विवाद खड़े हो सकते हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें अचानक बड़े मौके भी मिल सकते हैं. खासतौर पर राजनीति में उनकी पकड़ मजबूत होने के योग बन रहे हैं जिससे उनका कद और बढ़ सकता है.

फिल्मी करियर

फिल्मी करियर की बात करें तो पिछले कुछ समय में उनकी फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली लेकिन 2026 उनके लिए वापसी का मौका बन सकता है. उनकी खासियत हमेशा से यही रही है कि वह अंडरडॉग बनकर वापसी करती हैं और दर्शकों को चौंका देती हैं. ऐसे में यह साल उनके लिए एक नई शुरुआत भी साबित हो सकता है, जहां वह आलोचकों को जवाब देने में सफल रहें.

कुल मिलाकर साल 2026 कंगना रनौत के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. विवाद उनका पीछा पूरी तरह नहीं छोड़ेंगे लेकिन इस बार यह विवाद उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के बजाय उन्हें और ज्यादा ताकतवर बना सकते हैं. यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि 2026 में कंगना एक बार फिर सुर्खियों में रहेंगी. लेकिन इस बार कहानी सिर्फ पंगा की नहीं बल्कि पावर की भी हो सकती है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST

फीमेल ऑर्गेज्‍म क्या होता है? क्या यह केवल पेनिट्रेशन से ही आता है, इन 3 तरह से भी मिलेगा सेटिस्फेक्शन

What is Female Orgasm: महिलाओं के ऑर्गेज्म (Female Orgasm) को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह…

Last Updated: April 9, 2026 20:39:41 IST

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया.…

Last Updated: April 9, 2026 20:35:21 IST

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:23:41 IST