KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका, कक्षा 1 और 3 के लिए आज से आवेदन शुरू हो रहा है. अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स के बारे में विस्तार से पढ़ लें.
KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका, कक्षा 1 और 3 के लिए आज से आवेदन शुरू हो रहा है.
KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) 20 मार्च, 2026 से बालवाटिका 2026-27 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा. माता-पिता और अभिभावकों को KVS के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.kvs.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. KVS में कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए प्रवेश लॉटरी प्रणाली के माध्यम से दिया जाता है.
कक्षा 1 में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता. लॉटरी पूरी होने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज़ अपने संबंधित केंद्रीय विद्यालय में जमा कर, निर्धारित एडमिशन फीस देकर प्रवेश पक्का करना होगा.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च, 2026 (सुबह 10 बजे) से शुरू होकर 2 अप्रैल, 2026 तक चलेगा. प्रोविजनल लिस्ट इस प्रकार जारी की जाएगी:
पहली लिस्ट: बालवाटिका 1,3 – 8 अप्रैल | कक्षा 1 – 9 अप्रैल
दूसरी लिस्ट (खाली सीटों के लिए): 16 अप्रैल
तीसरी लिस्ट: 21 अप्रैल
बालवाटिका 2 और कक्षा II और उससे ऊपर के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक होगा, जबकि लिस्ट की घोषणा 13 अप्रैल को होगी. RTE/SC/ST/OBC जैसी श्रेणियों के लिए बढ़ाया गया रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगा.
बालवाटिका-1 के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक कम से कम 3 साल और 8 साल से कम होनी चाहिए. CWSN (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) के लिए उम्र में दो साल की छूट दी जा सकती है.
कक्षा 1 के प्रत्येक सेक्शन में आरक्षण इस प्रकार है:
RTE: 25%
SC: 15%
ST: 7.5%
OBC-NCL: 27%
CWSN: 3%
इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय में माता-पिता की सेवा श्रेणी, जैसे कि केंद्र सरकार कर्मचारी, सशस्त्र बल, राज्य कर्मचारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कर्मचारियों को भी प्राथमिकता मिलती है.
माता-पिता को kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर “New Registration” चुनना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद यूनिक लॉगिन कोड मिलेगा. इसके माध्यम से माता-पिता तीन पसंदीदा KVs चुन सकते हैं, दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं और फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.
जन्म प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण
हाल की फोटो
श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और माता-पिता की सेवा/रोज़गार प्रमाण।
लॉटरी पांच चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में नजदीकी आवेदकों के लिए आरटीई सीटें भरी जाती हैं. दूसरे चरण में CWSN बच्चों को शामिल किया जाता है. तीसरे चरण में प्राथमिकता श्रेणी के अनुसार बाकी सीटें भरी जाती हैं. चौथे और पांचवे चरण में खाली बची सीटों को आरक्षित और गैर-आरक्षित श्रेणियों के बीच विभाजित किया जाता है.
Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…
Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…
Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…
Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…
Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…
Maharashtra: मंत्रालय में चूहे को पकड़ने वाली टीम पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में…