Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत हर सुहागन स्त्री के लिए बहुत खास रहता है। इस साल यह पर्व आज 1 नवंबर को पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला उपवास रखती है। और शाम को पति के हाथों से जल पीकर व्रत को खोलती है। वहीं इस व्रत के कई सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हर व्रतियों को इन नियमों को जानकर व्रत की शुरुआत करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस व्रत के दौरान क्या नहीं करना चाहिए…

इन वस्तुओं का दान बिल्कुल न करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को इस खास पर्व पर सुहाग की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी बढ़ आ सकती है। वहीं खासतौर, पर जिन चीजों को सुहाग का प्रतीक माना गया है जैसे कि, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, मंगलसूत्र, बिछुआ, आलता आदि। को बिल्कुल भी दान न करें।

वहीं व्रत का पारण करने के बाद या फिर अगले दिन अपनी सास को सुहाग की सामग्री दे सकते हैं, जिससे आपके संबंध और प्रेम जीवन में मिठास आएगी।

इन रंगो की चीजों का उपयोग न करें

वहीं इसको लेकर यह भी कहा जाता है कि, व्रत के समय काली और सफेद चीजों के उपयोग करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही व्रत के दौरान, सोना नहीं चाहिए, तामसिक चीजों का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से इसका असर निजी जिंदगी पर पड़ता है।

करवा चौथ पर क्या करना होगा सही

करवा चौथ के समय व्रतियों को सरगी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही इस शुभ दिन पर सोलह शृंगार करना चाहिए और शिव परिवार की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इन छोटी-छोटी चीजों से ही आपका व्रत संपूर्ण होता है।

ये भी पढ़े-