होम / Karwa Chauth 2023: पहली बार रख रहीं है करवा चौथ का व्रत तो भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

Karwa Chauth 2023: पहली बार रख रहीं है करवा चौथ का व्रत तो भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 30, 2023, 9:08 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत सभी सुहागन के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। परंपरानुसार इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी निर्जला व्रत रखती है। अगर आप पहली बार इस व्रत को करने जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जी हां, अक्सर पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे उनके द्वारा किए गए व्रत का पूर्ण फल प्राप्‍त नहीं हो पाता है। तो यहां जानिए पहली बार करवा चौथ रखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. सरगी सूर्योदय से पहले खाएं

करवा चौथ का व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है। सूर्योदय से पहले यानी अमावस्या तिथि में सरगी खाई जा सकती है। सूर्योदय के बाद करवा चौथ का व्रत शुरू हो जाता है। ऐसे में सुबह 4 बजे से पहले ही सरगी खा लेना चाहिए। सूर्योदय के बाद सरगी खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे व्रत भंग हो जाएगा।

2. मेहंदी और सोलह श्रृंगार ना करना

करवा चौथ के दिन मेहंदी और सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने हाथों पर खूबसूरत डिजाइन वाली मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी लगाने का यह परंपरागत रिवाज है। इसके अलावा इस दिन सोलह श्रृंगार करना भी महत्वपूर्ण होता है। इनमें बिंदी, काजल, चूड़ियां, नाथ, अंगूठी, कंगन, कर्वेय, हार, मेहंदी, मंगलसूत्र, बिच्छू, सिंदूर, पायल, आभूषण और फूल आदि शामिल हैं। ये सभी श्रृंगार एक सुहागिन महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सोलह श्रृंगार करने के बाद ही सुहागिन महिला को पूजा करना चाहिए।

3. सफेद और काले कपड़े से परहेज

पूजा-पाठ में भी फैशन के दौर में लोग हर तरह के कपड़े पहनने लगे है। परांपराओं के अनुसार, पूजा-पाठ में शुभ रंगों की कपड़े पहनने की रिवाज है। ऐसे में करवा चौथ के दिन पहने जाने वाले कपड़ों का रंग बहुत मायने रखता है। बता दें कि इस दिन लाल, पीला, हरा, गुलाबी और नारंगी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये शुभ रंग माने जाते हैं। काला और सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

4. कथा ना सुनना

करवा चौथ का व्रत तभी पूरा माना जाता है, जब महिलाएं दिनभर का निर्जल उपवास रखने के बाद शाम को पूजा करती हैं और फिर कथा सुनती हैं। पौराणिक कथाओं को सुनना इस दिन जरूर सुनना चाहिए। व्रत को सफल बनाने के लिए अवश्य ही कथा-वचन सुनें और पति की लंबी आयु की कामना करें।

5. पति के साथ झगड़ा न करना

करवा चौथ के दिन पति से किसी भी प्रकार का झगड़ा या वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए रखा जाता है। इसलिए इस दिन पति-पत्नी को आपस में प्रेम और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। किसी भी बात पर पति से झगड़ा या लड़ाई नहीं करनी चाहिए।

 

Read Also:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ranveer Singh के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग करेंगे राक्षस -Indianews
Viral Video: शादी फंक्शन में डांस कर रही थी महिला, हुआ कुछ ऐसा की घर में पसरा मातम
Numerology Lucky Gemstones: मूलांक से जानें अपना लकी स्टोन, होंगे शानदार लाभ
IPL 2024: गुजरात के खिलाफ कोहली ने खेली आतीशी पारी, इन रिकॉर्डस को किया अपने नाम-Indianews
IPL 2024 के बीच अनुष्का शर्मा और बच्चों संग समय बिताने के लिए मुंबई लौटे Virat Kohli! नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन -Indianews
Revanth Reddy Summoned : तेलंगाना के सीएम को दिल्ली पुलिस का समन, अमित शाह के वीडियो से जुड़ा है मामला
PM Modi: दिल्ली कोर्ट ने पीएम मोदी पर किसी भी चुनाव लड़ने पर 6 साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
ADVERTISEMENT