<
Categories: धर्म

Kharmas Start 2025: दिसंबर में तारीख से बंद हो जाएंगे सभी शुभ कार्य! शुरू हो जाएगा खरमास

Kharmas Start Date 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरमास शुरु हाने के बाद सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, चलिए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है खरमास

Kharmas Start Date 2025: जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में गोचर करते हैं, तो इस अवधि को खरमास कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान किसी भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश नए व्यवसाय, मुंडन या बड़े निवेश की शुरुआत, नामकरण संस्कार यात्रा या कोई भी नया काम मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, क्योंकि कहा जाता है कि खरमास के दौरान सूर्य की ऊर्जा कमजोर हो जाती है. लेकिन खरमास का समय पूजा-पाठ, दान और आध्यात्मिक साधना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. 

कब से शुरू है खरमास?

हिंदू पंचाग के अनुसार, 2025 में 16 दिसंबर के दिन सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद खरमास शुरू हो जाएगा. फिर यह अवधि एक महीने तक चलेगी और जब सूर्य 14 जनवरी 2025 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा. फिर से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे. कहा जाता है कि खरमास लगने से पहले ही आवश्यक शुभ कार्य पूरे कर लेना अच्छा होता है, अगर विवाह तय हो गया हो, तो तिथि निश्चित कर लें और उसे खरमास से पहले सम्पन्न कर दें.

खरमास के दौरान क्या काम कर सकते हैं

खरमास लगने के बाद सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है, लेकिन आध्यात्मिक साधनों के लिए यह अवधि बेहद शुभ मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान सूर्य देव और भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए, ऐसा करने से अत्यंत विशेष फल मिलता है. इस दौरान रोजाना  पूजा–पाठ करना चाहिए, भजन–कीर्तन में मन लगाना भी इस दौरान बेहद शुभ होता है, ऐसा करने से नकारात्मक विचार दूर रहते हैं. खरमास  के दौरान दान–पुण्य का भी विशेष फल मिलता है, ऐसे में आपको इस दौरान भोजन और वस्त्र का दान किसी जरूरतमंद को जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST