<
Categories: क्रिकेट

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र 15 गेंदों में 39 रन बनाए और गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई. उनकी इसी दमदार पारी के दम पर टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर खिताब जीता था. लेकिन कटिंग आज कल आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं. आइए जानते हैं वह अब कहां हैं.

नई दिल्ली. क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2016 फाइनल आज भी याद है, जब ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से मुकाबले का रुख बदल दिया था. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने मात्र 15 गेंदों में 39 रन बनाए और गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई. उनकी इसी दमदार पारी के दम पर टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर खिताब जीता था. लेकिन कटिंग आज कल आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं. आइए जानते हैं वह अब कहां हैं.
अगर उनके क्रिकेट करियर की बात करें, तो कटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लिमिटेड ओवरों में कुछ मुकाबले खेले, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. इसके बावजूद टी-20 प्रारूप में उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई. उन्होंने आईपीएल के अलावा ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 मैच और अन्य विदेशी लीगों में भी हिस्सा लिया. समय के साथ बेन स्टोक्स ने पेशेवर क्रिकेट से दूरी बनानी शुरू कर ली. आईपीएल में उन्होंने सिर्फ 21 मैच खेले थे.
अब वे क्रिकेट के मैदान से दूर अपनी नई पारी खेल रहे हैं. फिलहाल में वह ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हुए हैं. वे संपत्ति निवेश और निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं और एक सफल बिजनेसमैन के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती है. उनकी पत्नी एरिन हॉलैंड एक प्रसिद्ध मॉडल और प्रस्तोता हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती हैं.

कितनी है नेटवर्थ?

अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें, तो विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार वे करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. इसमें उनके क्रिकेट करियर की कमाई और मौजूदा व्यवसाय का बड़ा योगदान है. कुल मिलाकर, बेन स्टोक्स ने क्रिकेट के बाद भी अपने जीवन में नई दिशा पाई है. आईपीएल 2016 का उनका प्रदर्शन आज भी याद किया जाता है, लेकिन अब वे व्यापार की दुनिया में नई सफलता हासिल कर रहे हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST