<
Categories: धर्म

Kharmas 2025: 3 दिन बाद से बंद हो जाएंगे सभी शुभ कार्य, शुरू होगा खरमास! जानें कब से शुरू होंगे शादी के मुहूर्त

Kharmas Start Date 2025: खरमास शुरू होते ही सभी शुभ कार्यों विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ व मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती हैं. आइये जानते हैं 15 या 16 कब से शुरू है खरमास?

Kharmas Start Date 2025: खरमास शुरू होने के बाद सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. इस दौरान गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन, नामकरण संस्कार, बड़े निवेश की शुरुआत यात्रा या कोई भी नया काम और कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, क्योंकि कहा जाता है कि इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कमजोर हो जाती है. लेकिन खरमास में पूजा-पाठ और दान करना बेहद शुभ माना जाता है. आइये जानते हैं 15 या 16 कब से शुरू है खरमास?

कब से शुरू है खरमास?

जब सूर्य देव का गोचर धनु या मीन राशि में होता हैं, तो इस अवधि को खरमास कहा जाता है. हिंदू पंचाग के अनुसार, 2025 में 16 दिसंबर के दिन सूर्य, धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा और यह  एक महीने तक चलेगी और इसके बाद जब सूर्य 14 जनवरी 2025 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा. 14 जनवरी से सभी शुभ कार्य दोबारा शुरू हो जाएंगे. लेकिन इससे पहले 11 दिसंबर 2025 को शुक्र अस्त हो चुके हैं और शुक्र के अस्त होने पर शादियां नहीं होती है. इसलिए शादियां का सीजन 11 दिसंबर से ही खत्म हो चुका है.

साल 2026 की फरवरी में शादियों के मुहूर्त कब है

साल 2026 की फरवरी में में शादी-विवाह के लिए 12 शुभ मुहूर्त हैं, जिनकी डेट्स है 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 फरवरी. बता दें कि बसंत पंचमी का दिन विवाह के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है, लेकिन साल 2026 में बसंत पंचमी के दिन शादी का कोई मुहूर्त नहीं है, क्योंकि साल 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी के दिन है और इस दिन शुक्र अस्त रहेंगे.

खरमास में क्या काम कर सकते हैं

खरमास में कोई भी मांगलिक कार्यों नहीं किए जाते हैं, लेकिन आध्यात्मिक साधनों के लिए यह माह बेहद  खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में सूर्य देव और भगवान विष्णु की उपासना करना सबसे शुभ होता है. इसके अलावा खरमास के दौरान दान–पुण्य करना भी विशेष फलदायी माना जाता है, ऐसे में आप इस दौरान किसी जरूरतमंद को भोजन और वस्त्र का दान कर सकते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST