<
Categories: विदेश

उड़ान के बीच गायब हुआ फाइटर जेट, असम के कार्बी आंगलोंग में IAF का Su-30MKI लापता, सेना ने शुरू की तलाश

Sukhoi-30: जोरहाट से आ रहे लड़ाकू विमान का शाम को रडार से संपर्क टूट गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा तेज धमाके और आग की सूचना मिलने पर खोज और बचाव दल द्वारा घनी पहाड़ियों में सर्च अभियान शुरु किया गया.

Sukhoi-30 : असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार शाम करीब 7.42 बजे एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान, जो नियमित उड़ान पर था, अचानक लापता हो गया. रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी ने रात 9.41 बजे एक बयान जारी कर कहा: भारतीय वायु सेना का एक Su-30 MKI विमान लापता बताया जा रहा है. विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ. अधिक जानकारी जुटाई जा रही है. खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.

शाम करीब 7.50 बजे तेज धमाका

विमान हादसे को लेकर कार्बी आंगलोंग के नजदीकी गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि वह शाम लगभग 7.50 बजे कोला पहाड़ के पास अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी. और फिर उन्होंने एक तेज आवाज होने के बाद बड़ा आग का गोला देखा था. इसके बाद आसपास के गांवों में डर का माहोल फैल गया और वहां के लोगों ने प्रशासन को रिपोर्ट दी.

भारतीय वायुसेना की रीढ़ है सुखोई Su-30MKI

सुखोई Su-30MKI एक लड़ाकू विमान होने के साथ-साथ पिछले दो दशकों से यह भारतीय वायुसेना की रीढ़ भी है और भारत की हवाई ताकत का सबसे बड़ा प्रतीक बना हुआ है. ‘सुखोई’ आधुनिक भारतीय वायु सेना के लिए बहुत मजबूत पहलू है. 90 के दशक के मध्य में भारतीय वायुसेना को एक ऐसे भारी और लंबी दूरी के लड़ाकू विमान की तलाश थी. जहां 30 नवंबर 1996 को भारत ने रूस के साथ 50 सुखोई-30 विमानों की खरीद के लिए 1.46 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किया. भारत केवल साधारण सुखोई नहीं चाहता था, बल्कि उसे अपनी जरूरतों के हिसाब से एक उन्नत विमान चाहिए था. यहीं से ‘Su-30MKI’ आया.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST