<

चर्चित नासिर-जुनैद मर्डर केस, आरोपी मोनू मानेसर को कोर्ट से जमानत, कौन हैं मोनू मानेसर

Nasir-Junaid Murder Case: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को राजस्थान हाई कोर्ट से जमानत दे दी गई है. पिछले साल याचिका खारिज हुई थी, अब भरतपुर जेल से रिहाई संभव हुए.

Nasir-Junaid Murder Case: राजस्थान हाई कोर्ट की एकल पीठ ने कल यानी गुरुवार को मोनू मानेसर को जमानत दे दी है. मोनू मानेसर कुख्यात जुनैद-नासिर हत्याकांड में लगभग ढाई साल से जेल में बंद है. मोहित यादव नाम के मानेसर को अगले कुछ दिनों में भरतपुर स्थित सेवार जेल से जमानत किए जाने की उम्मीद है. 

उनके बचाव पक्ष ने तर्क पेश किया गया है कि मुकदमे में कोई खास प्रगति न होने के कारण लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने के बाद उनकी रिहाई जरूरी है. यह भी कहा गया है कि आरोपपत्र में सूचीबद्ध 74 अभियोजन गवाहों में से किसी से भी पूछताछ नहीं की गई थी. बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि एक अन्य सह-आरोपी अनिल कुमार को 28 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी.

कौन हैं मोनू मानेसर

बजरंग दल के जिलाध्यक्ष व गोरक्षा दल के सदस्य मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर अब नूंह में भड़की हिंसा को लेकर भी में है. मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर हरियाणा में बजरंग दल की गोरक्षक शाखा का प्रमुख है. मोनू मानेसर 32 साल का है और बीजेपी के बड़े नेता, पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों के साथ फोटो भी अक्सर देखने को मिली हैं. वह मानेसर गांव का रहने वाला है और पॉलिटेक्निक से डिप्लोमाधारक है. हरियाणा में 2015 में जब गोरक्षा कानून लागू किया था, तो उसके बाद मोनू मानेसर हरियाणा सरकार की ओर से बनाई गई जिला गोरक्षा समिति में शामिल किया गया था.

मामला क्या था?

यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर तब सुर्खियों में आया जब 16 फरवरी, 2023 को हरियाणा राज्य में एक बोलेरो वाहन के अंदर भरतपुर जिले के निवासी जुनैद और नासिर के जले हुए शव मिले थे. मानेसर पर कई अन्य आरोप भी हैं, जिनमें पताउदी में गोलीबारी करने और नूह हिंसा से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने के आरोप शामिल हैं. उन्होंने ऐसे मामलों में जमानत हासिल कर ली है.

गोरक्षकों में सबसे प्रमुख नाम मोनू मानेसर का था. उसे राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. विश्व हिंदू परिषद के गुरुग्राम विभाग के मंत्री देवेंद्र सिंह का कहना है कि माेनू मानेसर व टीम की सक्रियता की वजह से जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में गो-तस्करी के ऊपर रोक लग गई थी. इस वजह से माेनू सहित पूरी टीम को निशाना बनाया गया था.

Share
Published by

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST