<
Categories: धर्म

Exclusive: UP के किस गांव में भगवान कल्कि लेंगे अवतार? आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णम ने किया बड़ा खुलासा

Pramod Krishnam On Kalki Avatar: कल्कि अवतार को लेकर आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पुराणों में स्पष्ट लिखा हुआ है कि जब कलयुग अपने चरम उत्कर्ष पर होगा तो भगवान एक बार फिर अवतार लेंगे.

Pramod Krishnam On Kalki Avatar: कल्कि अवतार भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा. इस अवतार को कल्कि अवतार कहा जाएगा. वह धर्म और पाप को खत्म करेगा और कलियुग को खत्म करके सत्ययुग लाएगा. कहा जाता है कि जब-जब धर्म की हानि हुई है, भगवान विष्णु ने अलग-अलग रूपों में प्रकट होकर दुनिया की रक्षा की है. कई लोग कहते हैं कि कल्कि अवतार से सत्ययुग शुरू होगा. India News को दिए विशेष इंटरव्यू में आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णम ने कल्कि अवतार के आने के समय और इसके महत्व पर बातचीत की. उन्होंने बताया कि कल्कि अवतार मानवता के उद्धार और धर्म की स्थापना के लिए प्रकट होंगे.

कल्कि अवतार को लेकर आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पुराणों में स्पष्ट लिखा हुआ है कि जब कलयुग अपने चरम पर होगा तो भगवान एक बार फिर अवतार लेंगे. भगवान हमेशा अवतार लेते हैं. कभी राम के रूप में तो कभी कृष्ण के रूप में अब वह कल्कि के रूप में आएंगे.

भगवान कब और कहां अवतार लेंगे?

भगवान कब और कहां अवतार लेंगे इसको लेकर आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि इस स्थान का जिक्र स्कंद पुराण,भविष्य पुराण,श्री कल्कि पुराण और श्रीमद् भागवत में है. श्रीमद् भागवत में एक श्लोक है जिसमें ये स्पष्ट होता है उसमें कोई कंफ्यूजन ही नहीं है. अब कोई श्रीमद् भागवत पर यकीन ना करे उसे ना माने तो फिर क्या कह सकते हैं. प्रमोद कृष्णम ने कहा कि श्रीमद् भागवत का एक श्लोक है.जिसमें संभल मेंशन है.

‘सम्भल ग्राम मुख्यस्य, ब्राह्मणस्य महात्मनः। भवने विष्णु यशसः कल्किः प्रादुर्भविष्यति।।

यदा चंद्रस सूरस तथा तस बृहस्पति समेशती एक रासो तदा भवती।।

तत समल ग्राम मुखस ब्राह्मणस महात्मा भने विष्णु यशस कल्कि प्रादुर भविष्यति।। ‘

आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि श्लोक है ये कहता है कि भगवान का कल्कि अवतार ये नहीं है कि कोई संत महात्मा आ रहे या कोई ऋषि मुनि आ रहे हैं. पूर्ण ब्रह्म अवतार लेगा और भगवान कल्कि का अवतार कितना पावरफुल अवतार है कितनी पावरफुल ओरा है कि जब राम आए तो आने से पहले नहीं पता था राम भगवान है.जब कृष्ण आए तो कुछ लोग चर्चा करते थे लेकिन नहीं पता था कि यह भगवान है. लेकिन कल्कि अवतार अभी हुआ नहीं है. आने से हजारों वर्ष पहले ही कल्कि बन रहा है. दुनिया खोज रही है कहां होंगे, कैसे होंगे, यानी पूरे विश्व को पता है कि भगवान आ रहे हैं.  भगवान जहां आएंगे उसका नाम उस गांव का नाम श्री कल्कि पुराण में लिखा है, श्रीमद् भागवत में लिखा है.

भागवान के आने के पहले ही बना धाम-गुरु प्रमोद कृष्णम

आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि देखिए दुनिया में जितने धाम हैं वह तब बने जब भगवान आए. यह पहला धाम है जो उनके आने से पहले ही स्थापित हो गया है. ये धाम भगवान कल्कि का है.

आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि इसकी विशेषता है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के बाद भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया. तीसरा भारत के अंदर ऐसा कोई धाम नहीं है जिसमें भगवान के 10 अवतारों के 10 अलग-अलग गर्भ ग्रह एक जगह है.

आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि  पहली बार मुझे लगता है कि जितने भी अवतार हुए हैं किसी को यह पता ही नहीं चला कि भगवान कब आएंगे, कहां पर आएंगे, कहां पर जन्म लेंगे. लेकिन कल्कि अवतार एक ऐसा है जिसका जिक्र शास्त्रों में है. और शास्त्रों में श्लोकों के जरिए है जिसमें लिखा है कि वह संभल में आएंगे. संभल में उनका जन्म होगा जिसमें लिखा है कि विष्णु यश ब्राह्मण के घर पर उनका जन्म होगा. 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST