Tata Safari Smart: टाटा सफारी स्मार्ट टाटा की पॉपुलर SUV बेस वेरिएंट को हाल ही में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 14.66 लाख रुपये है. इस कार में दमदार डीजल परफॉर्मेंस, 6 एयरबैग के साथ हाई सेफ्टी और आरामदायक 7-सीटर स्पेस पर मिलता है.
Tata Safari Smart Base Variant
Tata Safari Smart: टाटा सफारी हमेशा से उन भारतीय कार खरीदारों के लिए एक जाना-पहचाना नाम रहा है, जो परिवार के लिए एक बड़ी, मजबूत और आरामदायक SUV चाहते हैं. अपने लेटेस्ट वर्जन में, टाटा मोटर्स ने सफारी को नए डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और मजबूत सेफ्टी फीचर्स के साथ मॉडर्न बनाया है. लेकिन अगर आप बेस वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं तो जानते हैं कि आपको इसमें क्या मिलेगा?
बता दें कि टाटा सफारी स्मार्ट बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.66 लाख रुपये) है. जो लोग पहली बार एसयूवी कार खरीदने जा रहे हैं या छोटी कारों से अपग्रेड करना चाहते हैं, तो ऐसे परिवारों के लिए सफारी स्मार्ट वेरिएंट बिना महंगे लग्जरी फीचर्स जोड़े, स्पेस, सेफ्टी और कोर परफॉर्मेंस पर फोकस करता है.
टाटा सफारी स्मार्ट में 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन है, जो अपनी दमदा ताकत के लिए जाना जाता है. ये लगभग 168 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जो इसे शहर में ड्राइविंग, हाईवे और यहां तक कि पहाड़ी रास्तों के लिए भी अच्छा ऑप्शन बनाता है. इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और पावर फ्रंट व्हील्स को भेजता है. हालांकि ये एक बड़ी SUV है और दावा किया जा रहा है कि टाटा की इस एसयूवी में 16.3 kmpl का माइलेज मिलता है।
सफारी स्मार्ट वेरिएंट की सबसे बड़ी ताकतों में से एक हैं उसके सेफ्टी फीचर्स क्योंकि टाटा ने ये सुनिश्चित किया है कि बेस मॉडल में भी कोई कमी महसूस न हो. आपको स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं. साथ ही इसमें ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, एक एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और EBD के साथ ABS मिलता है. इसमें हिल-होल्ड कंट्रोल और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे 16 सेफ्टी फंक्शन शामिल हैं. इसके अलावा इसमें रियर पार्किंग सेंसर और मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
बेस वेरिएंट होने के बावजूद, सफारी स्मार्ट कई उपयोगी फीचर्स के साथ आती है. इसमें R17 अलॉय व्हील्स, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs और LED टेल लैंप दिए गए हैं, जो इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं. इसमें अंदर से आपको फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, दूसरी और तीसरी रो के पैसेंजर्स के लिए रियर AC वेंट्स और 17.78 cm का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. केबिन काफी स्पेशियस है, इसमें सात लोगों के लिए बैठने के लिए तीन रो दिए गए हैं।
कीमत को कॉम्पिटिटिव रखने के लिए, टाटा ने कुछ प्रीमियम फीचर्स हटा दिए हैं, जैसे इसमें पैनोरमिक सनरूफ नहीं है. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है, जो हायर वेरिएंट्स में मिलते हैं. टाटा सफारी स्मार्ट उन खरीदारों के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है, जो अपना बजट बढ़ाए बिना एक बड़ी, सुरक्षित और पावरफुल SUV चाहते हैं. यह दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन सेफ्टी और अच्छी जगह के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है.
Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…
Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…
Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…
UP BJP Rajya sabha Candidates 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए…
Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…
विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…