<
Categories: धर्म

Maa Durga ke Astra Shastra: मां दुर्गा के अस्त्र-शस्त्रों का क्या है रहस्य, जानें इनका महत्व

Maa Durga ke Astra Shastra: मां दुर्गा की मूर्ति को जब भी हम देखते हैं तो हम सोचते हैं कि मां के दस हाथों में दस तरह के अस्त्र और शस्त्र होते हैं. उन अलग-अलग अस्त्र-शस्त्र का विशेष प्रतीक है, जिन्हें 'दुर्गा अस्त्र' भी कहा जाता है. हर अस्त्र का विशेष महत्व है और ये देवी माता की शक्ति का प्रतीक भी है. तो आइए जानते हैं इन शस्त्रों के महत्व के बारे में.

Maa Durga Ke Astra Shastra: हिंदू धर्म में देवी दुर्गा को शक्ति, साहस और न्याय की प्रतीक माना गया है. नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है.प्रत्येक स्वरूप शक्ति, धर्म और सदाचार का संदेश देता है.देवी दुर्गा को अक्सर दस भुजाओं वाली दिव्य शक्ति के रूप में चित्रित किया जाता है, जिनमें वे अलग-अलग अस्त्र-शस्त्र धारण करती हैं. इन अस्त्र-शस्त्रों का केवल युद्ध से संबंध नहीं है, बल्कि हर एक का गहरा आध्यात्मिक और दार्शनिक रहस्य भी छिपा है.

मां दुर्गा के अस्त्र-शस्त्र और उनका महत्व

त्रिशूल: संतुलन का प्रतीक

त्रिशूल देवी का मुख्य अस्त्र है, जो तीन गुणों – सत्व, रज और तम – पर नियंत्रण का द्योतक है.इसका अर्थ है कि इंसान को अपने जीवन में संतुलन बनाकर ही आगे बढ़ना चाहिए.

चक्र: समय और धर्म का प्रतीक

भगवान विष्णु का दिया हुआ सुदर्शन चक्र मां दुर्गा के हाथ में धर्म और समय के नियंत्रण का प्रतीक है. यह दर्शाता है कि अधर्म चाहे जितना भी बलवान हो, धर्म की रक्षा सदैव होती है.

तलवार: विवेक और न्याय

तलवार शक्ति के साथ-साथ विवेक का प्रतीक है. यह संदेश देती है कि धर्म की स्थापना के लिए दृढ़ता और न्याय आवश्यक है.

धनुष-बाण: एकाग्रता और ऊर्जा

धनुष-बाण जीवन में लक्ष्य साधने की शक्ति और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं. इससे संदेश मिलता है कि कठिनाई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, एकाग्रता से सब पार किया जा सकता है.

गदा: शक्ति और पराक्रम

गदा बल और साहस का प्रतीक है.यह बताती है कि अन्याय और अत्याचार को मिटाने के लिए केवल बुद्धि ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक बल भी आवश्यक है.

Surya Grahan 2025: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

शंख: शुभता और सकारात्मकता

शंख विजय और शुभता का प्रतीक है. माना जाता है कि शंख की ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर वातावरण को शुद्ध करती है.

ढाल : सुरक्षा और संरक्षण

ढाल यह संदेश देती है कि जीवन में केवल आक्रमण ही नहीं, बल्कि आत्म-सुरक्षा और धैर्य भी उतने ही जरूरी हैं.

मां दुर्गा के अस्त्र-शस्त्र केवल हथियार नहीं, बल्कि जीवन के गहन संदेश और प्रेरणा के प्रतीक हैं.ये हमें सिखाते हैं कि साहस, विवेक, एकाग्रता और संतुलन के साथ धर्म का मार्ग अपनाकर ही सच्चे अर्थों में विजय प्राप्त की जा सकती है.यही कारण है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय उनके अस्त्र-शस्त्रों की आराधना भी की जाती है.

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के व्रत पर क्या खाएं, क्या न खाएं, जानें यहां

Shivi Bajpai

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST