Maa Durga Picture Vastu: अगर आप नवरात्र के दौरान सही दिशा और नियमों का ध्यान रखते हुए मां दुर्गा की तस्वीर लगाते हैं, तो घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है .आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार सही दिशा के बारे में.
इस दिशा में लगाएं मां दुर्गा की तस्वीर
Durga Picture Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मां दुर्गा की तस्वीर सही दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. खासकर नवरात्र के दौरान अगर नियमों का ध्यान रखकर मां की तस्वीर स्थापित की जाए, तो इससे घर में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.
चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से हो चुकी है. इस दौरान लोग मां दुर्गा की पूजा के साथ घर में उनकी प्रतिमा या तस्वीर भी स्थापित करते हैं. लेकिन वास्तु के अनुसार सही दिशा का चयन करना बेहद जरूरी माना गया है, क्योंकि गलत दिशा में लगाई गई तस्वीर से नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है.
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को देवी-देवताओं के लिए सबसे शुभ माना गया है. इस दिशा में मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा रखने से घर में शांति, ज्ञान और सकारात्मकता का वास होता है.अगर इस दिशा में जगह न हो, तो पूर्व दिशा भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है. यहां मां की तस्वीर लगाने से सम्मान और स्वास्थ्य में सुधार होता है. वहीं उत्तर दिशा में तस्वीर लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने और करियर में उन्नति के संकेत मिलते हैं.
वास्तु के अनुसार, कुछ दिशाओं में मां दुर्गा की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता. दक्षिण दिशा को पितरों और यम की दिशा माना गया है, इसलिए यहां तस्वीर लगाने से तनाव और बाधाएं बढ़ सकती हैं.इसी तरह दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) में मां की तस्वीर रखने से घर में कलह और असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है. इसलिए इन दिशाओं से बचना ही बेहतर होता है.
सिर्फ तस्वीर की दिशा ही नहीं, बल्कि पूजा करते समय आपकी बैठने की दिशा भी महत्वपूर्ण होती है. अगर आप पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करते हैं, तो एकाग्रता बढ़ती है. वहीं उत्तर दिशा की ओर बैठकर पूजा करने से मन को शांति मिलती है और धन लाभ के योग बनते हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Mughal Harem Truth: मुगल हरम यानी मुगल के बादशाहों के अय्याशी की अड्डा,लेकिन इसको लेकर…
CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली…
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…
Kal ka Panchang 11 April 2026: आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का पावन दिन है,…
पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) यानी पीएसएस सिर्फ़ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं,…
Bhopal serial killer: आदेश खामरा भोपाल का एक ऐसा सीरियल किलर है जो दिन में…