होम / Maa Siddhidatri: मां सिद्धिदात्री की पूजा से होती सिद्धियां की प्राप्ति, जानें आरती और मंत्र

Maa Siddhidatri: मां सिद्धिदात्री की पूजा से होती सिद्धियां की प्राप्ति, जानें आरती और मंत्र

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 4, 2022, 12:54 pm IST

Maa Siddhidatri: आज नवरात्रि का आखिरी दिन यानि की नवमी है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती के नौ रूपों की पूजा होती है। नवमी के दिन मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा होती है। सिद्धिदात्री की पूजा उपासना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इनकी पूजा से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा से नवरात्रि के पूरे नौ दिनों का फल मिल जाता है। मां सिद्धिदात्री की पूजा से समस्त सिद्धियां की प्राप्ति होती है।

बता दें कि मां सिद्धिदात्रि जिस पर प्रसन्न हो जाती हैं। उस व्यक्ति के पास ब्रह्मांड को प्राप्त करने की शक्ति आ जाती है। देवीपुराण के मुताबिक मां सिद्धिदात्री की अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हो गया था। तभी से महादेव को अर्द्धनारीश्वर कहा जाता है। इए नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की आरती मंत्र के बारे में बताते हैं।

मां सिद्धिदात्री मंत्र-

वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्। कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम्॥

या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम॥

मां सिद्धिदात्री आरती-

जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।

तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।

तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।

कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।

जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।

तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।

तू जगदंबे दाती तू सर्व सिद्धि है।

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।

तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।

तू सब काज उसके करती है पूरे।

कभी काम उसके रहे ना अधूरे।

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।

रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।

सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।

जो है तेरे दर का ही अंबे सवाली।

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।

महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।

भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।

जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।

तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।

Also Read: आज महानवमी पर होगा नवरात्रि का समापन, सिद्धिदात्री की पूजा कर करें कंजका पूजन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
Lok Sabha Elections: ‘भारत को कमजोर करने में कुछ देशों का हाथ’, पीएम मोदी ने कर्नाटक में लगाया बड़ा आरोप -India News
Parineeti Chopra: ‘बस वजन घटाया…’, परिणीति चोपड़ा ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा -India News
Ankur Jain: कौन हैं टेक अरबपति अंकुर जैन? जिन्होंने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड से रचाई शादी- Indianews
Aamir Khan: ‘रेडियो सीन के दौरान वास्तव में बिना कपड़ो के था’, आमिर खान ने फिल्म पीके की शूटिंग को लेकर किया खुलासा -India News
ADVERTISEMENT