<
Categories: धर्म

Durga Ashtami 2026: माघ मासिक दुर्गाष्टमी आज! बन रहा है शुभ योग, जानिए पूजा का सही समय, मंत्र और विधि

Durga Ashtami 2026: दुर्गाष्टमी, जिसे महाअष्टमी या दुर्गा पूजा अष्टमी भी कहा जाता है, नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. नवरात्रि के अलावा हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. 2026 में इसकी शुरुआत 26 जनवरी (माघ मास) से होगी.आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि और सही समय के बारे में.

Masik Durga Ashtami January 2026: दुर्गाष्टमी मां दुर्गा की उपासना का विशेष दिन है, जिसे शक्ति और विजय का प्रतीक माना जाता है. वर्ष 2026 में पहली दुर्गाष्टमी 26 जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन पूजा, व्रत और कन्या पूजन का खास महत्व है. मान्यता है कि मां दुर्गा ने इसी दिन राक्षसों का संहार किया था. श्रद्धा से की गई पूजा से भय, नकारात्मकता और बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की उत्पत्ति ब्रह्मा, विष्णु और महेश की संयुक्त शक्ति से हुई है. जो भक्त इस दिन सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उनके जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है.माघ माह की मासिक दुर्गाष्टमी 26 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी.

मासिक दुर्गाष्टमी जनवरी 2026: तिथि, समय, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन शक्ति की देवी मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. 

मासिक दुर्गाष्टमी 2026: तिथि और समय

  • मासिक दुर्गाष्टमी की तिथि- 26 जनवरी 2026, सोमवार
  • अष्टमी तिथि शुरू- 25 जनवरी 2026, रात 11:10 बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त- 26 जनवरी 2026, रात 9:17 बजे

मासिक दुर्गाष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त-  सुबह 5:26 बजे से 6:19 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त-  दोपहर 12:12 बजे से 12:55 बजे तक
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 2:21 बजे से 3:04 बजे तक

मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व

मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने और मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यह व्रत जीवन में स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि लाता है. मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. मां की कृपा से घर की परेशानियां दूर होती हैं और खुशहाली आती है.

मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ लाल रंग के कपड़े पहनें.
  • पूजा स्थान को साफ कर जल छिड़ककर शुद्ध करें.
  • चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर रखें.
  • मां को लाल चुनरी, सिंदूर, रोली, अक्षत और कुमकुम अर्पित करें.
  • गेंदे, चमेली या मोगरा के फूल चढ़ाएं.
  • भोग में हलवा, पूरी, काले चने और नारियल अर्पित करें.
  • धूप-दीप जलाकर मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें.
  • दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
  • अंत में मां दुर्गा की आरती करें.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST