Petroleum Ministry: मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से एलपीजी की आपूर्ति में प्रभाव पड़ा है. जिससे निपटने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. जिसके तहत अब 25 दिनों के गैप से पहले अब सिलेंडर बुकिंग पर रोक लगा दी गई है.
एलपीजी गैस की कोई किल्लत न हो इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि 25 दिन से पहले गैस की बुकिंग नहीं होगी.
एलपीजी सप्लाई: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच जारी जंग की आंच अब भारत तक भी पहुंचती हुई नजर आ रही है. दरअसल, इस जंग की वजह से ईंधन सप्लाई चेन बाधित होने की वजह से LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है. घरेलू उपभोक्ताओं की रसोई गैस की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार ने ऑयल रिफाइनरियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने और एक्स्ट्रा प्रोडक्शन को घरेलू इस्तेमाल के लिए इस्तेमाल करने का आदेश दिया है.
इसके अलावा, गैस जमाखोरी को रोकने के लिए 25 दिन के गैप से पहले सिलेंडर बुकिंग पर रोक लगा दी गई है. गैर-घरेलू क्षेत्रों के लिए OMCs की एक कमेटी बनाई गई है. सरकार का मकसद बिना रुकावट घरेलू गैस सप्लाई बनाए रखना है.
इस पूरे मामले को लेकर मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि ईंधन सप्लाई में मौजूदा जियोपॉलिटिकल रुकावटों और एलपीजी की सप्लाई पर रुकावटों को देखते हुए मंत्रालय ने ऑयल रिफाइनरियों को ज़्यादा एलपीजी प्रोडक्शन करने और इस एक्स्ट्रा प्रोडक्शन का इस्तेमाल घरेलू एलपीजी इस्तेमाल के लिए करने के ऑर्डर दिए हैं. इसके अलावा, मंत्रालय ने घरों में घरेलू एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता दी है और जमाखोरी तथा कालाबाजारी से बचने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड शुरू किया है. इम्पोर्टेड एलपीजी से नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन जैसे ज़रूरी नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर में प्राथमिकता दी जा रही है.
दूसरे नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर में एलपीजी सप्लाई के लिए तीन कार्यकारी निदेशकों की एक कमेटी बनाई गई है जो रेस्टोरेंट, होटल और दूसरी इंडस्ट्री को एलपीजी सप्लाई के लिए आए रिप्रेजेंटेशन का रिव्यू करेगी.
सरकार ने गैसों की जमाखोरी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एलपीजी की राशनिंग और सख्त नियमों का सहारा लिया है. नई पॉलिसी के मुताबिक, कोई भी उपभोक्ता 25 दिन के गैप से पहले अगला सिलेंडर बुक नहीं कर पाएगा. इसका मुख्य मकसद मुश्किल समय में गैस जमाखोरी को रोकना है. मंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि घरेलू सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा और रिफाइनरियों को सिर्फ लोकल डिमांड पूरी करने पर फोकस करने को कहा गया है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…