Maha Shivratri 2026 Bhadra Kaal: इस साल महाशिवरात्रि 2026 पर भद्रा काल का साया होने के कारण जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का समय निकट आता जा रहा है, वैसे ही लोगों के मन में एक सवाल भ्रम पैदा कर रहा है कि क्या भद्रा महाशिवरात्रि के पूजा में भी बाधा बनेगा. ऐसे में आइए जानते हैं भगवान शिव के व्रत, जलाभिषेक और पूजा के शुभ समय के बारे में.
क्या महाशिवरात्रि 2026 पर पड़ेगा भद्रा काल का साया?
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 इस बार 15 फरवरी को मनाई जाएगी. यह दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है और भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे पवित्र रात मानी जाती है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक करते हैं, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हैं और पूरी रात जागरण करते हैं.
इस साल महाशिवरात्रि पर भद्रा काल भी पड़ रहा है.भद्रा काल 15 फरवरी शाम 5:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी सुबह 5:23 बजे तक रहेगा. कुल मिलाकर लगभग 12 घंटे तक भद्रा रहेगा.आमतौर पर भद्रा काल को शुभ कार्यों के लिए ठीक नहीं माना जाता है. इसलिए कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस दौरान पूजा करनी चाहिए या नहीं?ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार भद्रा पृथ्वी लोक में नहीं, बल्कि पाताल लोक (अधोलोक) में रहेगा. जब भद्रा अधोलोक में होता है, तब वह धरती पर किए जाने वाले धार्मिक कार्यों में बाधा नहीं डालता.इसलिए भक्तों को घबराने की जरूरत नहीं है. महाशिवरात्रि की पूजा, व्रत, जलाभिषेक और मंदिर दर्शन सामान्य रूप से किए जा सकते हैं.
चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी शाम 5:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी शाम 5:34 बजे तक रहेगी.इसी तिथि में शिव पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है.
जो भक्त दिन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहते हैं, उनके लिए ये तीन शुभ समय दिए गए हैं:
इन समयों में जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित करना शुभ रहेगा.
महाशिवरात्रि की सबसे विशेष पूजा रात के बीच में की जाती है, जिसे निशीथ काल पूजा कहते हैं.यह समय 16 फरवरी को रात 12:28 बजे से 1:17 बजे तक रहेगा.मान्यता है कि इसी समय भगवान शिव का प्रकट होना माना जाता है, इसलिए इस दौरान पूजा करना बहुत फलदायी होता है.
कई भक्त पूरी रात को चार भागों (प्रहर) में बांटकर पूजा करते हैं.
हर प्रहर में अलग-अलग तरीके से अभिषेक, मंत्र जाप और आरती की जाती है.
Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…