India News (इंडिया न्यूज़), Mahabharata: कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत का युद्ध हुआ था। उसे समय ऐसी कई घटनाएं हुई थी जो आज तक याद की जाती है। जिसमें से एक महाभारत काल की घटना थी जिसमें महिलाओं को श्राप दिया गया था। जिसका प्रभाव आज के समय की महिला पर भी देखा जाता है।
एक पौराणिक कथा में बताया गया है कि महाभारत का युद्ध खत्म होने के बाद माता कुंती कर्ण के शव के पास उसे गोद में लेकर काफी रो रही थी। इस दृश्य को देखने के बाद पांडव हैरान रह गए थे। जब उन्होंने कुंती से पूछा कि वह शत्रु की मृत्यु पर आंसू क्यों बहा रही है, तो कुंती ने बताया कि कर्ण उनका सबसे बड़ा बेटा है। इस चीज को सुनने के बाद युधिष्ठिर को बहुत क्रोध आया और उसे अपनी माता को श्राप दे दिया, कहा जाता है कि उसे श्राप का असर आज की स्त्री पर भी देखा जाता है जिस वजह से वह अपने पेट में कोई भी बात छिपा नहीं सकती। Mahabharata
TMKOC की Deepti Sadhwani ने शानदार लुक से रोकी धड़कन, इस डिजाइनर ने किया स्टाइल – IndiaNews
वही कर्ण के जन्म के बारे में जानकारी दे तो ऋषि दुर्वासा एक बार कुंती के विवाह से पूर्व उनके घर रहने आए थे। जिस दौरान कुंती ने उनकी काफी सेवा की थी, सेवा से प्रसन्न होने के बाद ऋषि दुर्वासा ने उन्हें मंत्र का दान दिया था। इस मंत्र से वह किसी भी देवता का आवाहन करके एक पुत्र की प्राप्ति कर सकते हैं।
ऐसे में नादान कुंती ने इस मंत्र का परीक्षण करने के लिए सूर्य देव का आवाहन किया। जिस कारण से कर्ण का जन्म हुआ लेकिन कुंती उसे समय विवाहित नहीं थी और लोक लाजा के कारण उन्होंने कर्ण को बालक अवस्था में ही छोड़ दिया था। कुंती ने अपने बच्चों को बक्से में बंद करके गंगा में प्रवाहित कर दिया था।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.