<
Categories: धर्म

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, चमक उठेगा भाग्य-सफलता चूमेगी कदम

Aghan Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या भी कहा जाता है. इस दिन पितरों के लिए तर्पण और दान किया जाता है, जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहे. इसके अलावा मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कुछ जगहों पर दीया भी जलाया जाता है, ऐसा करने से आपका भाग्य चमक सकता है और सफलता आपकी कदम चूमेगी.

Margashirsha Amavasya 2025 Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद खास माना जाता है.क्योंकि यह पितरों को समर्पित होती है. अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण और दान किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहे. अभी मार्गशीर्ष का माह चल रहा है और अमावस्या जल्द आने वाली है. ऐसे में अगर आप भी जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो आप मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कुछ जगहों पर दीया जरूर जलाएं. चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कहां-कहां दीया जलाना चाहिए

कब है मार्गशीर्ष अमावस्या 19 या 20(Margashirsha Amavasya Date In 2025)

हिंदू पंचाग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 19 नवंबर के दिन सुबह 9 बजकर 43 मिनट से शुरू हो रही है, जो 20 नवंबर के दिन दोपहर 12 बजकर 16 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya 2025 Date) 20 नवंबर 2025, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी.

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कहा जलाना चाहिए दीपक

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की रात जलाया गया एक दीपक आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है, ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर सकते हैं. आइए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या  (Margashirsha Amavasya 2025) के दिन कहां-कहां दीपक जलाना चाहिए 

  • मार्गशीर्ष अमावसया के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों तेल का एक दीपक जालना चाहिए. ऐसा करने से इससे पितृ दोष शांत होता है और जीसके पितृ खुश होते हैं, उसके जीवन के कष्ट खुद ब खुद खत्म हो जाते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है
  • अगहन अमावस्या (Aghan Amavasya 2025) के दिन दूसरा दीपक आपको भगवान विष्णु के सामने जलाना चाहिए. इस दीपक में घी के साथ तुलसी की मंजरी डाले. इस उपाय को करने से जीवन में धन प्राप्ति के मार्ग खुलते है.
  • मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन तिसरा दीपक किसी पवित्र नदी, तालाब या सरोवर के पास जलाना चाहिए. दीपक आटे का बना हो और उसमे घी हो. इस उपाय को करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मांगी हुई मनोकामनाएं पूरी होती है.
  • मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन चौथा दीपक आपको तुलसी के पौधे के पास जलाना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती है और घर पर आकर वास करती हैं. इस उपाय को करने से आपको व्यापार में धन लाभ होता है, नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST