<
Categories: धर्म

Marriage Muhurats 2026: खरमास खत्म, फिर भी शादी पर ब्रेक क्यों? 2026 में विवाह मुहूर्त को लेकर सामने आई चौंकाने वाली वजह

Marriage Muhurats 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा. आमतौर पर खरमास खत्म होते ही शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हैं.

Marriage Muhurats 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. आमतौर पर खरमास खत्म होते ही शुभ काम शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार ग्रहों की चाल ने लोगों को थोड़ा और धैर्य रखने पर मजबूर कर दिया है. मकर संक्रांति के बाद भी शादियों के मुहूर्त नहीं बन पा रहे हैं, जिससे कई परिवार असमंजस में हैं कि आखिर शुभ कार्य कब से शुरू होंगे.

खरमास के दौरान सूर्य धनु राशि में रहते हैं और इस समय किसी भी मांगलिक कार्य को शुभ नहीं माना जाता. जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, यानी मकर संक्रांति के दिन तब खरमास समाप्त हो जाता है और शुभ कार्यों का रास्ता खुल जाता है.

मकर संक्रांति के बाद भी शुभ कार्य क्यों रुके हुए हैं?

इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2026 को थी. सूर्य के उत्तरायण होने के बावजूद शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य अभी शुरू नहीं हो पा रहें हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है शुक्र ग्रह का अस्त होना.ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह 11 दिसंबर 2025 को अस्त हो गया था. शुक्र को प्रेम, विवाह, दांपत्य सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है. जब शुक्र अस्त होता है, तब शादी जैसे संस्कारों से शुभ फल नहीं मिलता. इसी कारण खरमास खत्म होने के बाद भी विवाह मुहूर्त नहीं बन पा रहे हैं.

कब से शुरू होंगे विवाह और शुभ कार्य?

शुक्र ग्रह लगभग 53 दिनों तक अस्त रहता है और 1 फरवरी 2026 को उदय होगा, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी ग्रह के उदय के  तीन दिन बाद उसका शुभ प्रभाव पूरी तरह से माना जाता है. इसलिए 4 फरवरी 2026 से विवाह, सगाई और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST