इंडिया न्यूज।
Mother Lakshmi will be happy if you do five things, know how: धन की देवी मां लक्ष्मी जिन लोगों पर प्रसन्न होती है उनको धन, अन्न की कभी कमी नहीं होती। (monney) इसके लिए सुबह उठकर कुछ उपाय कर सकते हैं। उसके बाद घर में सुख-शांति और समृद्धि तो आती ही है। इसके साथ ही घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।(happy) जानिए उन पांच उपायों के बारे में।(morning)
Mother Lakshmi will be happy if you do five things, know how पांच काम करें तो मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न, जानिए कैसे
ज्योतिषों के अनुसार
अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और सुबह स्नान करके जल जरूर चढ़ाएं। तुलसी के पौधे में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तुलसी में जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु का मंत्र- ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप भी करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ श्री हरि की भी कृपा बनी रहती हैं।
सुबह से समय स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर थोड़ा सा सिंदूर, फूल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्पित जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, साथ ही आप हमेशा स्वस्थ और निरोग रहते हैं।
सुबह के समय घर की साफ-सफाई करके मुख्य द्वार में घी का दीपक जलाना चाहिए। दीपक में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसा करने से आपको हर विपदा से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इतना ही नहीं दीपक जलाने के घर के वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है।
रोजाना पूजा करने के बाद तिलक जरूर लगाना चाहिए। शास्त्रों में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको शांति, सुकून मिलने के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए रोजाना चंदन का तिलक लगाएं।
वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय पूरे घर में नमक के पानी का पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती हैं।
read more: Scorpio Rashifal Today 08 March 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
Connect With Us: Twitter Facebook
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.