Hindi News / Dharam / Nakshatra Parivartan 2024 Saturn Transits In Rahus Gochar On October 3 Know Its Effect From Pandit Ji

3 अक्टूबर से शनि-राहु साथ मिलकर बरसाएंगे कहर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें इसका प्रभाव

Nakshatra Parivartan 2024: अक्टूबर में शनि अपना नक्षत्र बदलेंगे। नवरात्रि का पहला दिन शनि के नक्षत्रों में होगा।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Nakshatra Parivartan 2024: अक्टूबर में शनि अपना नक्षत्र बदलेंगे। नवरात्रि का पहला दिन शनि के नक्षत्रों में होगा। इस दिन देवी भगवती के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार शनि राहु के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि का नक्षत्र परिवर्तन 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार को दोपहर 12:10 बजे होगा। इस समय शनि गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि का नक्षत्रों में प्रवेश शुभ नहीं माना जाता है। पंडित जी से जानिए शनि के नक्षत्र परिवर्तन का आम जनमानस पर क्या प्रभाव पड़ेगा

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर

शनि का राहु के नक्षत्र में जाना शनि के प्रभाव से नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसे में यह नक्षत्र परिवर्तन आम जनता के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। राहु के साथ युति होने पर लोगों को त्वचा संबंधी विकार हो सकते हैं। चिंता, खराब स्वास्थ्य आदि का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानियां रहेंगी। धन संबंधी मामलों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में बाधाएं या कुछ व्यवधान आ सकते हैं। कुल मिलाकर शनि का नक्षत्र परिवर्तन आम जनता के लिए लाभकारी नहीं रहने वाला है।

होली पर सही रंग चुनना भूल गए तो छिन सकती है किस्मत! अपनी राशि के अनुसार खेलें इन रंगों से रंग, मिलेगी अपार खुशियां और शुभ फल!

Nakshatra Parivartan 2024: अक्टूबर में शनि अपना नक्षत्र बदलेंगे।

जब महादेव ने मां पार्वती के लिए…, त्रिशुल पर टीकी नगरी हकीकत या कोई भ्रम, भोलेनाथ साक्षात करते हैं निवास रहस्य जान हो जाएंगे हैरान?

इन चार राशियों के लिए शुभ

शनि और राहु का मिलन अशुभ है, लेकिन मेष राशि वालों के लिए यह अच्छा रहेगा। इन लोगों को किसी पुरानी समस्या से राहत मिल सकती है।तनाव दूर होगा। आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशि वालों के लिए शनि का गोचर धन और यश लेकर आएगा। सभी आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी। एक के बाद एक धन कमाने के अवसर मिलेंगे।

शनि का शतभिषा नक्षत्र में गोचर कन्या राशि वालों के निजी जीवन को खुशियों से भर देगा। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा समय है। जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मीन राशि वालों के लिए शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आर्थिक लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। घर में भी खुशियाँ रहेंगी।

कल रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत, फलों की प्राप्ति के लिए जरूर करें ये काम

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Tags:

indianewslatest india newsNewsindiaShani DevShani Gochar 2024Shani Gochar 2025today india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue