<
Categories: धर्म

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन में उम्र का क्या है महत्व? जानिए हर उम्र की कन्या देती है अलग आशीर्वाद

Navratri Kanya Pujan: नवरात्रि   के समय कन्या पूजन सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है. इसमें कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी सेवा की जाती है.मान्यता है कि सच्चे मन से किया गया कन्या पूजन जीवन में सुख, शांति और सफलता लाता है.

Navratri Kanya Pujan:  नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद खास माना जाता है. इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा के साथ देवी की पूजा करते हैं. इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जिसे अष्टमी या नवमी के दिन किया जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है. इसलिए उनकी पूजा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति व समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. आमतौर पर 2 से 9 साल तक की कन्याओं का पूजन करना शुभ माना जाता है.

कैसे किया जाता है कन्या पूजन?

कन्या पूजन हर व्यक्ति अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार करता है. इसमें छोटी कन्याओं को घर बुलाकर उनके पैर धोए जाते हैं, उन्हें भोजन कराया जाता है और उपहार या दक्षिणा दी जाती है.कुछ लोग हर दिन एक-एक कन्या की पूजा करते हैं, जबकि कुछ अष्टमी या नवमी के दिन एक साथ 9 कन्याओं का पूजन करते हैं. पूजा का असली भाव दूसरों के कल्याण की भावना रखना होता है, तभी इसका पूरा फल मिलता है.

किस उम्र की कन्या से क्या मिलता है आशीर्वाद?

नवरात्रि में अलग-अलग उम्र की कन्याओं को अलग देवी स्वरूप माना गया है, और हर एक का अपना खास महत्व होता है

2 साल की कन्या (कुमारी)
  इसकी पूजा से दुख और गरीबी दूर होती है, साथ ही शक्ति और आयु में वृद्धि होती है.

3 साल की कन्या (त्रिमूर्ति)
  इससे धर्म, धन और इच्छाओं की पूर्ति होती है और घर में खुशहाली आती है.

4 साल की कन्या (कल्याणी)
  विद्या, सफलता और सुख की प्राप्ति के लिए इसका पूजन किया जाता है.

5 साल की कन्या (कालिका)
  यह शत्रुओं से रक्षा करती है और नकारात्मकता को दूर करती है.

6 साल की कन्या (चंडिका)
  धन और ऐश्वर्य पाने के लिए इस उम्र की कन्या की पूजा शुभ मानी जाती है.

7 साल की कन्या (शाम्भवी)
  इससे दुख कम होते हैं और जीवन की कठिन परिस्थितियों में विजय मिलती है.

8 साल की कन्या (दुर्गा)
  यह सांसारिक सुख और आध्यात्मिक उन्नति दोनों देती है.

9 साल की कन्या (सुभद्रा)
  इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सफलता मिलती है.

नवरात्रि में भोग का भी होता है महत्व

नवरात्रि के हर दिन देवी को अलग-अलग भोग लगाने का भी विशेष महत्व बताया गया है

  • प्रतिपदा – घी (स्वास्थ्य लाभ के लिए)
  • द्वितीया -चीनी (लंबी उम्र के लिए)
  • तृतीया -दूध (दुखों से मुक्ति)
  • चतुर्थी – मालपुआ (संकट दूर करने के लिए)
  • पंचमी – केला (बुद्धि और ज्ञान के लिए)
  • षष्ठी -शहद (आकर्षण और सुंदरता के लिए)
  • सप्तमी – गुड़ (तनाव से राहत)
  • अष्टमी – नारियल (मानसिक शांति)
  • नवमी – धान का लावा (सुख-समृद्धि के लिए)

 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…

Last Updated: April 12, 2026 00:01:44 IST

केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल को लेकर उठाया ये कदम

Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…

Last Updated: April 12, 2026 00:00:06 IST

गहना डालो, पैसा पाओ… चीन का गोल्ड ATM मिनटों में दे रहा कैश, ये नई टेक्नोलॉजी दिमाग घुमा देगी

China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…

Last Updated: April 11, 2026 23:49:54 IST

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST

एक थप्पड़ और पत्नी ने बदल दी पति की कुंडली, पहले पत्थर से ली जान, फिर लाश के साथ बिताई पूरी रात

Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…

Last Updated: April 11, 2026 23:20:58 IST

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST