Viral Sadhvi: इंटरनेट पर इन दिनों एक साध्वी वायरल हो रही हैं. वो दावा कर रही हैं कि लोगों के घर के तेल को सूंघ कर वह भविष्य बता देती हैं और समस्याओं का हल कर देती हैं. चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई.
वायरल साध्वी
Viral Video: आजकल आए दिन नए-नए तंत्र-मंत्र करने वाले फर्जी बाबा-साध्वी आते रहते हैं. वो लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करते हैं. इस समय सोशल मीडिया पर एक साध्वी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो लोगों के घर के तेल को सूंघकर उनके जीवन की समस्याएं बता देती हैं. इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखें वीडियो.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक महिला, जो लाल साड़ी पहने हुए सजी-धजी दिख रही है. उसके सामने एक युवक बैठा है. महिला पहले एक तेल के बोतल को सूंघती है और कहती हैं कि आपके घर में तंत्र किया हुआ है. वह कहती हैं इसी कारण आपका कोई काम नहीं बन रहा है. आप जो काम शुरू करते हैं, वो खराब हो जाता है. इतना कहकर वह पूछती हैं कि क्या यह सही है? इस पर सामने बैठा युवक हां में जवाब देता है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ये साध्वी बाज़ार में नई हैं और दावा करती हैं कि वो आपके घर के तेल को सूंघकर ही आपकी सारी समस्याएं हल कर सकती हैं. यहां तक कि उनके पास पारिवारिक समस्याओं और बुरी शक्तियों को दूर करने की शक्तियां भी हैं.’ हालांकि वो यूजर इसका मजाक उड़ाता है कि आजकल ऐसे लोग बहुत आ रहे हैं.
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘स्टार्टअप शुरू करने का यह एक स्मार्ट तरीका है.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘ऐसे लोगों की पूजा करने वालों के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं.’ इसके अलावा कुछ ने कहा कि ये सब भर्जी बाबा हैं, कुछ ना मिला तो यही करने लगे.
डिसक्लेमर: यह खबर सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. इंडिया न्यूज तंत्र-मंत्र और ऐसी बाबाओं का बिल्कुल समर्थन नहीं करता है.
IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…