<
Categories: धर्म

New Year 2026 Vastu Tips: नए साल 2026 में सुख-शांति और धन चाहते हैं तो जनवरी में  इन 4 वास्तु गलतियों से बचे,वरना पूरे साल बढ़ सकती हैं परेशानियां

New Year 2026 Vastu Tips:आज से नए साल 2026 की  शुरूवात हो गई है, हिंदू परंपरा में साल का पहला  महीना बहुत खास माना जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार आपको जनवरी महीना में कुछ गलतियों से बचना चाहिए.आइए इन गलतियों के बारे में जानते हैं.

New Year 2026 Vastu Tips: आज हर किसी का दिल खुशी और नई उम्मीदों से भरा हुआ है. हर कोई इस नए साल 2026 में कुछ नया और अच्छा करना चाहता है.  ऐसे में आपको नए साल के पहले महीने में कुछ खास गलतियो से बचना होगा,क्योंकि हिंदू परंपरा में साल का पहला महीना बहुत खास माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जिस तरह से नए साल की शुरुआत होती है, उसका असर पूरे साल जीवन, स्वास्थ्य और भाग्य पर पड़ता है. यही वजह है कि लोग नए साल के पहले दिन की शुरुआत पूजा-पाठ, दान, रीति-रिवाजों और सकारात्मक सोच के साथ करते हैं.

ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ ऐसी गलतियां हैं, जो अगर 1 जनवरी को अनजाने में भी हो जाए, तो पूरे साल आर्थिक परेशानिया, मानसिक अशांति और नकारात्मकता आ सकती है. इसलिए  नए साल के पहले महीने इन छोटी-छोटी गलतियों से बचना चाहिए.

ज्योतिषियों के अनुसार

ज्योतिषियों के अनुसार जनवरी में पैसों का लेन-देन करना शुभ नहीं माना जाता है. इस दिन न तो किसी से पैसे उधार लेने चाहिए और न ही किसी को पैसे उधार देने चाहिए, चाहे वह छोटी सी जरूरत ही क्यों न हो. ऐसा माना जाता है कि साल की शुरुआत में ऐसा करने से पूरे साल आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं और समृद्धि कम हो सकती है.

इस रंग के इस्तेमाल से बचें

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, फटे हुए, बहुत पुराने, काले या उधार के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ऐसे कपड़े पहनने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और पूरे साल आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं. 

लड़ाई-झगड़े से दूर रहें

ऐसा माना जाता है कि जहां घर में शांति और खुशी होती है, वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है. नए साल के पहले दिन लड़ाई-झगड़ा करना, गुस्सा करना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे पूरे साल परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए, साल के पहले दिन एक-दूसरे से प्यार से बात करें, धैर्य रखें और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें.

अपने घर में अंधेरा न रखें

ऐसा माना जाता है कि घर में, खासकर उत्तर-पूर्व दिशा में अंधेरा नहीं रखना चाहिए, नहीं तो गरीबी आती है. नए साल के दिन मुख्य दरवाजे और पूजा घर के पास दीये जलाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-समृद्धि आती है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…

Last Updated: March 25, 2026 07:49:15 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:55:16 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: 25 मार्च बुधवार का दिन, जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त- राहुकाल का समय

Today Panchang 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन है. हिंदू पंचांग…

Last Updated: March 25, 2026 07:07:03 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आज कितने बजे जारी होगा रिजल्ट? जानें कैसे देखें ऑनलाइन

MP Board 5th 8th Result 2026 Live: राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, 25 मार्च को…

Last Updated: March 25, 2026 08:20:04 IST