<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar Release: ‘धुरंधर’ फिल्म क्यों हुई दोबारा रिलीज; लगाए गए 2 कट्स; एक शब्द का क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन

Dhurandhar Release: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (IB) की ओर से देशभर के सिनेमाघरों को एक ईमेल किया गया है, इसमें कहा गया है कि ये फिल्म दो कट्स के साथ ही सिनेमाघरों में दिखाएं.

Dhurandhar Release: 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ फिल्म भले ही सिनेमा हाल में अब भी दहाड़ रही हो और 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, लेकिन अब इस मूवी पर IB मंत्रालय की कैंची चली है. आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म में IB मंत्रालय के निर्देश पर फिल्म में 2 कट्स लगाए गए हैं. इसके साथ ही यह फिल्म अब नए वर्जन में दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज की हो गई. इस बाबत IB मंत्रालय का निर्देश भी सिनेमा घर मालिकों के पास पहुंच गया है.   

आखिर क्या है आपत्ति?

यहां पर बता दें कि आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में कुछ शब्दों के साथ-साथ डायलॉग्स को लेकर भी आपत्ति जताई गई थी. अब IB मंत्रालय ने अब 2 शब्दों को हटाकर इसे फिर से नए वर्जन में रिलीज करने का आदेश दिया है. यहां पर बता दें कि फिल्म में बहुत ज्यादा हिंसा है और जमकर गालियों का इस्तेमाल हुआ है.  

2 शब्दों को किया गया है म्यूट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार (31 दिसंबर, 2025) को देशभर के सिनेमाघरों को एक ईमेल मिला. इसमें फिल्म के डीसीपी (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) के जरिये फिल्म में बदलाव की सूचना दी गई. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (IB) से मिले निर्देशों के बाद फिल्म निर्माताओं ने 2 शब्दों को म्यूट कर दिया है और एक डायलॉग में बदलाव किया है. 

हटाया गया है बलूच शब्द!

IB के निर्देश के मुताबिक, सिनेमाघरों को फिल्म का नया वर्जन डाउनलोड करने और 1 जनवरी, 2026 से इसे चलाने के लिए कहा गया था. बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ के नए वर्जन से हटाए गए शब्दों में से एक ‘बलूच’ है. यहां पर बता दें कि ‘धुरंधर’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1117.9 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में इस फिल्म की कमाई 723.25 करोड़ रुपये से अधिक हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी भी अहम भूमिका में हैं.

फिल्म कहां-कहां है बैन?

फिल्म भले ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हो, लेकिन खाड़ी देशों में इसे बैन कर दिया गया है. बावजूद इसके पाकिस्तान समेत कई देशों ने गलत तरीके से डाउनलोड करके फिल्में देखी हैं और देख रहे हैं. इस बीच इस फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. इसको लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST