India News (इंडिया न्यूज),Numerology 10 February 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार है। द्वादशी तिथि आज शाम 7:26 बजे तक रहेगी। त्रिपुष्कर योग आज शाम 5:53 बजे से 7:26 बजे तक रहेगा। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र आज शाम 5:53 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आज तिल द्वादशी है। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर मूलांक 1 से 9 वाले सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मूलांक 1
Numerology Prediction: मूलांक 3 वालों की किस्मत का खुलेगा ताला!
आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा, आप कोई किताब पढ़ने में रुचि दिखाएंगे।
मूलांक 2
आज आप किसी जन्मदिन की पार्टी में जाएंगे, जहां आपकी अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
मूलांक 3
आज आप जमीन या मकान खरीदने का मन बनाएंगे, इस विचार को अपने तक ही सीमित रखेंगे।
मूलांक 4
किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे।
मूलांक 5
ऑफिस के सहकर्मी आपके काम में आपका साथ देंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा।
मूलांक 6
किसी मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें।
मूलांक 7
परिवार को साथ रखने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में लोग आपको पसंद करेंगे।
मूलांक 8
कला जगत से जुड़े लोगों को उनके बेहतर काम की वजह से सम्मान मिलेगा।
मूलांक 9
घर में किसी खास आयोजन की वजह से खर्चे बढ़ेंगे, दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।
उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक जानने की विधि, अगर जन्म तारीख 22 है तो 2+2 मिलकर 4 होगा।