होम / Palmistry: जिन लोगों के हाथों में होते हैं ऐसे निशान, 35 की उम्र के बाद पाते हैं खुब धन-दौलत

Palmistry: जिन लोगों के हाथों में होते हैं ऐसे निशान, 35 की उम्र के बाद पाते हैं खुब धन-दौलत

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 1, 2024, 12:18 am IST
ADVERTISEMENT
Palmistry: जिन लोगों के हाथों में होते हैं ऐसे निशान, 35 की उम्र के बाद पाते हैं खुब धन-दौलत

Palmistry

India News (इंडिया न्यूज़), Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हाथों की रेखाओं का विशेष  महत्व होता है। कभी-कभी ये रेखाएं ऐसे राज भी खोल देती हैं जिनके बारे में जानकर व्यक्ति बेहद खुश हो जाता है। जहां कुछ रहस्य इंसान के मन को दुख से भर देते हैं वहीं आपकी रेखाओं पर लिखी इबारत आपके कर्मों से भी जुड़ी होती है। जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन अगर आपके हाथों में कुछ खास रेखाएं हैं तो कुछ भी हासिल करना आसान हो जाता है। उदाहरण के तौर पर हाथों की कुछ रेखाएं सरकारी नौकरी या प्रशासनिक सेवाओं से संबंधित होती हैं। अगर आप थोड़ी सी भी मेहनत करें तो आपको आसानी से सरकारी नौकरी मिल सकती है। आज हम आपको हथेली पर बने M के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों की हथेली पर M का निशान होता है उन्हें एक निश्चित उम्र के बाद धन, शोहरत और प्यार जरूर मिलता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चुनाव में RSS ने संभाला मोर्चा, हर बूथ पर तैनात होगी टोली

कहां होता है यह निशान

  • M नाम का निशान आपके दाएं या बाएं हाथ पर हो सकता है। हथेली पर जुड़ी हुई तीन रेखाएं अंग्रेजी के अक्षर M की तरह दिखती हैं, इसलिए इसे M का निशान कहा जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये जो भी कार्य करते हैं उसमें इन्हें सफलता अवश्य मिलती है।
  • जिन लोगों के हाथों पर M तरह के नाम का निशान होता है। वह लोग बहुत अच्छे नेता साबित होते हैं। ऐसे लोग विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने में सक्षम होते हैं। इनमें सभी को साथ लेकर चलने का गुण होता है।
  • ऐसे लोग बौद्धिक रूप से बहुत तेज़ होते हैं। इनमें एक कुशल राजनीतिज्ञ बनने की क्षमता होती है, अगर ये लोग कड़ी मेहनत करें तो राजनीति में ऊंचे पदों पर भी आसीन हो सकते हैं।
  • हथेली पर एम निशान वाले लोग रचनात्मक होते हैं। ऐसे लोग अच्छे कलाकार, चित्रकार, गायक, अभिनेता, लेखक और साहित्यकार होते हैं।
  • ऐसे लोग प्यार के मामले में भी बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को जीवनसाथी से सहयोग मिलता है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा चलता है।

इन लोगों की चमकती है किस्मत

जिन लोगों की हथेली पर M लिखा होता है उनकी किस्मत शुरुआत में इतनी प्रभावशाली नहीं होती है लेकिन जैसे-जैसे ऐसे लोगों की उम्र बढ़ती है उनकी किस्मत चमकने लगती है। ऐसे लोगों की किस्मत 35 साल की उम्र के बाद चमकने लगती है। इस उम्र के बाद व्यक्ति की बुद्धि का स्तर भी बढ़ जाता है, जिसके कारण वह अपने फैसले बहुत सोच-समझकर लेता है। वहीं, हाथ में एम अक्षर बनाने वाली रेखाएं होने से उसकी सफलता कुछ हद तक आसान हो जाती है।

ये भी पढ़ें- UK News: इजरायल का समर्थन कर रहे सांसदोंं को मिल रही धमकियां, पीएम सुनक ने कहा- ब्रिटेन भीड़तंत्र की…

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT