Papamochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी 2026 इस साल रविवार, 15 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन उन पापों और कर्मों से मुक्ति पाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है, इस एकादशी का मुख्य उद्देश्य है उपवास करना, भगवान विष्णु की पूजा करना ,आइए जानते हैं विस्तार से.
पापमोचनी एकादशी पर विष्णु पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Papamochani Ekadashi 2026: ‘पापमोचनी’ शब्द का अर्थ होता है पापों से मुक्ति दिलाने वाली. ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्चे मन से व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं.एकादशी का व्रत आमतौर पर द्वादशी तिथि के दिन पारण (व्रत खोलने) के साथ पूरा किया जाता है.
इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पापमोचनी एकादशी मन, शरीर और आत्मा-तीनों की शुद्धि का अवसर देती है. इस दिन तीन प्रकार की शुद्धि पर जोर दिया जाता है.
इस दिन भक्त अपनी क्षमता के अनुसार निर्जला व्रत, फलाहार व्रत या साधारण व्रत भी रख सकते हैं.
16 मार्च 2026 को सुबह 06:30 से 08:54 बजे तक
पुराणों में बताया गया है कि यह एकादशी सभी पापों को नष्ट करने वाली मानी जाती है. पद्म पुराण और अन्य ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है.कथा के अनुसार जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस व्रत का पालन करता है, उसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन के नकारात्मक कर्मों से मुक्ति मिलती है.यह एकादशी फाल्गुन या चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में आती है और होली से पहले आती है, इसलिए इसे एक तरह से आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर भी माना जाता है.
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें.
पापमोचनी एकादशी व्रत में क्या करें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
India Gold Jewellery Import Ban:इस फैसले के बाद, सभी सोने, चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के…
Rishabh Pant: बुधवार (01 अप्रैल, 2026) को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स…
Jharkand: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, झारखंड…
Indonesia Earthquake: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि गुरुवार का भूकंप, जिसकी शुरुआत…
Donald Trump: ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और जंग ने पूरी…
CBSE Board Class 10th Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं…