<
Categories: मनोरंजन

Monalisa Marriage: मोनालिसा ने मुस्लिम युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से क्यों की शादी, केरल के इस मंदिर को क्यों चुना?

Monalisa News: मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल हुई थीं. इसके बाद से मोनालिसा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर से वायरल गर्ल चर्चा में है. दरअसल इस बार मोनालिसा अपनी शादी की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल है. मोनालिसा ने मुस्लिम युवक फरमान खान के साथ हिंदू रीति रिवाज का पालन करते हुए केरल के तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में शादी कर ली है.

Monalisa Husband: महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा तो आप सभी को याद ही होगा. जिनकी नीली-भूरी आंखों ने सबको अपना दीवाना बना लिया था. अब जानकारी सामने आ रही है कि मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की है.

शादी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें मोनालिसा सिंदूर और मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही है. ऐसे में मोनालिसा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं.

मोनालिसा ने हिंदू रीति रिवाज के तहत क्यों की शादी?

अब सवाल उठ रहा है कि मोनालिसा ने आखिर हिंदू रीति रिवाज क्यों की? इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि सामाजिक विरोध से बचने के लिए मोनालिसा ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की.

लव जिहाद में फंसी वायरल गर्ल मोनालिसा? डायरेक्टर का सनसनीखेज दावा, कहा- मैनेजर ने किया सौदा

केरल के किस मंदिर में की शादी?

जानकारी के अनुसार, मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से फरमान खान से शादी की. शादी के बाद मोनालिसा मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनी हुई नज़र आई. शादी से पहले मोनालिसा ने बताया कि उनके पिता इस शादी के खिलाफ हैं. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उनके पिता किसी और से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे. इसलिए उन्होंने फरमान के साथ भागकर शादी करने का फैसला किया.

कौन है फरमान खान?

मानालिसा की अचानक हुई शादी के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर उनका पति कौन है? मीडिया रिपोर्ट के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा के पति का नाम फरमान खान है. बताया जा रहा है कि फरमान खान पेशे से एक्टर है. सोशल मीडिया प्रोफाइल में फरमान ने खुद को एक्टर और मॉडल बताया है. प्रोफाइल को खंगालने के बाद आपको फरमान खान की रजनीकांत के साथ की तस्वीर भी दिखेगी. फरमान ने मोनालिसा के साथ भी एक फिल्म में काम किया है. इस मलयालम फिल्म का नाम ‘नागंमा’ है.

फरमान खान साउथ और भोजपुरी की कई और फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका निभा चुका है. एजाज खान, पुनीत इस्सर, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे सितारों संग इसकी तस्वीर है.

शादी के 9 साल भी ये भोजपुरी एक्ट्रेस नहीं बन पाईं मां, बेबी प्लानिंग पर भी की बात

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST