India News (इंडिया न्यूज), Past Life Karma Affect: बहुत से लोग कर्म में विश्वास नहीं करते। कर्म का मतलब है हमारे द्वारा किए गए अच्छे और बुरे काम। हमने जो भी कर्म किए हैं, उनका फल हमें अवश्य मिलता है। यह कहावत भी सत्य है, “जैसा बोओगे, वैसा ही पाओगे।” आपने देखा होगा कि आजकल रिश्तों में कई तरह की समस्याएं आने लगी हैं, जिनके बारे में लोग खुलकर बात करने लगे हैं। यहाँ रिश्तों का मतलब प्यार के बीच का रिश्ता ही नहीं है, बल्कि बच्चों का अपने माता-पिता से, बहू का अपनी सास से, एक व्यक्ति का अपने दोस्तों, भाई-बहनों, सहकर्मियों, बॉस आदि से रिश्ता भी है। आज हम आपको बताएंगे की पिछले जन्म के मुताबिक ऐसे कौन से काम है जिसका फल इस जन्म में मिलेगा।
Past Life Karma Affect
आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो पिछले जन्म में किए गए कर्मों के अनुसार ही इंसान को मिलती हैं। उनका कहना है की अगर इंसान को जीवन में अच्छा भोजन प्राप्त हो रहा है तो इसका संबंध उसके पिछले जन्म से हो सकता है। इसके अलावा जिन लोगों ने पिछले जन्म में भूखों को पेट भरकर खिलाया होगा, उन्हें अगले जन्म यही फल मिलता है। सिर्फ खाना ही सब कुछ नहीं है। उसे पचाने के लिए बेहतर पाचन शक्ति भी इंसान के कर्मों से जुड़ी है। गुणवान जीवनसाथी का मिलना भी सबसे बड़ा सुख होता है। गुणवान साथी जिसे मिलता है वह किस्मत का धनी रहता है।
20 सितंबर को गिर गया Petrol-Diesel के दाम? जानें कच्चे तेल की कीमत
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को जीवन साथी भी हमेशा पिछले कर्मों के हिसाब से ही मिलता है। धन तो काफी लोगों के पास होता है लेकिन उसे दान में देना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। पिछले जन्म में जो लोग अच्छे कर्म करते हैं उन्हें ही दान देने का गुण हासिल होता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में सलाह दी है कि इंसान को हमेशा अच्छे कर्म ही करने चाहिए।
लाजवाब है ये सब्जी! बस एक सीजन में बना देगी आपको करोड़पति, इन चीजों का रखें खास ध्यान