होम / इन राशि के जातक नवंबर में रखें सेहत का खास ख्याल, यहां जानें मासिक स्वास्थ्य राशिफल

इन राशि के जातक नवंबर में रखें सेहत का खास ख्याल, यहां जानें मासिक स्वास्थ्य राशिफल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 2, 2022, 4:56 pm IST

November Health Horoscope 2022: नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि इस महीने में चंद्र ग्रहण के साथ-साथ कईं ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर माह सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध और गुरु बृहस्पति ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वहीं, ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से कईं राशियों का स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा, तो कई राशियों के जातक अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। यहां जाने राशि के अनुसार कि नवंबर महीने में कैसा रहने वाला है आपका स्वास्थ्य।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए इस महीने में छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें, जिससे कि सेहत पर कोई खलल न पड़े।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि किसी भी काम को बिना किसी तनाव करें, तभी सफलता मिलेगी। बेहतर और प्रेरित महसूस करने के लिए अपने सुबह के व्यायाम-नियम को जारी रखें।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को नवंबर महीने में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस महीने जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें क्योंकि आपके साथ कोई दुर्घटना होने की संभावना है। जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए थोड़ा सोच समझ कर हर काम करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से नवंबर महीना मिला जुला रहने वाला है। इस माह में कर्क राशि की सेहत थोड़ी स्थिर रहने वाली है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अपनी लापरवाही की वजह से किसी गंभीर बीमारी की गिरफ्त में आ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें जैसे कि कहा गया है, इस महीने में चीजें आपके लिए गंभीर हो सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस महीने सेहत का खास ख्याल रखें। रोजाना योग के साथ-साथ खानपान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक नवंबर माह में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। जरा-सी लापवाही की वजह से बिस्तर पर पड़ सकते हैं। इसके साथ ही जंक फूड खाने से खुद को रोके, वरना इसके कारण पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों के ग्रह अनुकूल नहीं है। इसलिए सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खुद को पहले से ही मजबूत बना लें।

मकर राशि

इस राशि के जातकों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लेकिन इसके साथ ही जरूरी है कि अपनी कुछ आदतों पर थोड़ा परिवर्तन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। माह की शुरुआत में सेहत संबंधी छोटी मोटी समस्या हो सकती है। लेकिन फिर एकदम सही सेहत रहने वाली है।

मीन राशि

इस महीने के अंत में कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए सावधान रहें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

थाई राजनेता को उसके पति ने 24 वर्षीय दत्तक पुत्र के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा, जो एक भिक्षुक है
SRH VS RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 202 रन का लक्ष्य-Indianews
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर हफ्तेभर में किया तीसरी बार हमला, 14 नागरिक घायल
Ajay Devgn की बेटी न्यासा संग Akshay Kumar के बेटे आरव यूरोप में मना रहें वेकेशन, ओरी ने शेयर की तस्वीरें -Indianews
T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप टीम में ना रखने को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कही यह बात-Indianews
Laddu Gopal Bhog: हफ्ते के सातों दिन कान्हा जी को अलग-अलग लगाएं भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे कृपा -Indianews
T20 World Cup 2024: ICC ने की 2024 टी20 विश्व कप एंथम की घोषणा , देखें-Indianews
ADVERTISEMENT