Hindi News / Dharam / People With Virgo Will Maintain Love And Affection Know The Condition Of These Zodiac Signs

Horoscope Today 14 February 2023: कन्या राशि वाले जातक प्रेम स्नेह बनाए रखेंगे, जानें इन राशियों का हाल

Horoscope Today 14 February 2023: कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही अच्छा रहने वाला है। वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन काफी अधिक मुश्किल भरा हो सकता है। राशिफल के जरिए जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहेंगे। मेष- इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Horoscope Today 14 February 2023: कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही अच्छा रहने वाला है। वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन काफी अधिक मुश्किल भरा हो सकता है। राशिफल के जरिए जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहेंगे।

मेष-

इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम बनाए रखने का वक्त है। अपने व्यवहार में संतुलन बढ़ाएंगे। सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे। परिजनों और कुटुम्बियों का सहयोग रहेगा। आज के दिन व्यवस्थागत कार्योंं में सहजता बढ़ाएं। सबसे बना़कर ही आगे बढ़ें।

द्रौपदी के पति होकर भी क्यों अर्जुन को उन्ही के कमरे में घुसने के लिए मिला था 1 साल का देश निकाला की सजा? एक और कहानी को जान लें आज आप!

Horoscope Today 14 February 2023

शुभ रंग : गहरा लाल

शुभ अंक : 2 और 9

उपाय : हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें। साथ ही ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें।

वृष-

साझा विस्तार को लेकर अवसर बने रहेंगे। साथ ही उद्योग व्यापार के मामलों में भी मामले संवरेंगे। काफी सफलता प्राप्त करेंगें। आर्थिक पक्ष का काफी बल मिलेगा। इस राशि के जातकों के लिए सफलता का प्रतिशत काफी ऊंचा रहेगा। अपनी सोच को हमेशा बड़ा रखें।

शुभ रंग : अंजीर समान

शुभ अंक : 2, 5 और 6

उपाय : गणेशजी और हनुमानजी की पूजा वंदना करें।

मिथुन-

इस राशि के जातकों की पेशेवर मामलों में गति बनी रहेगी। उधारी और लेन-देन से दूर रहें। आज विपक्षी सक्रिय रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के आज का दिन अच्छा होगा। कर्मठता बनी रहेगी। निवेश पर पूरा जोर दें। साथ ही कारोबारी पक्ष सामान्य रहेगा।

शुभ रंग : पीच कलर

शुभ अंक : 2 और 5

उपाय : हनुमानजी और गणेशजी की पूजा करें। सिंदूर चोला चढ़ाएं।

कर्क-

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा होगा। मन काफी प्रसन्न रहेगा। अपनी निजी गतिविधियों पर फोकस बनाए रखें। आपका कला प्रदर्शन अच्छा रहेगा। व्यर्थ की बातों से जितना हो सके उतना दूर रहें। निजी संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ में आज वृद्धि होगी।

शुभ रंग : सनराइज

शुभ अंक : 2,5 और 9

उपाय : हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें। सिंदूर चोला चढ़ाएं।

सिंह-

सिंह राशि के जातक आज पारिवारिक मामलों में काफी व्यस्त रहेंगे। सबके प्रति स्नेह और सम्मान का भाव रखें। किसी भी भावुक विषयों में जल्दबाजी न करें। व्यक्तिगत विषयों पर भी काफी फोकस बढेगा। सुख और सुविधाओं पर ध्यान देंगे।

शुभ रंग : चेरी रेड

शुभ अंक : 1, 2, 5 और 9

उपाय : हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें। घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं और ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें।

कन्या-

इस राशि के जातकों के चर्चा संवाद में उत्साह नजर आएगा। हर किसी के साथ प्रेम स्नेह बनाकर रखेंगे। बंधुजनों के साथ में आज समय बिताएंगे। भाईचारे को काफी बल देंगे। साहस और पराक्रम राह बनाएंगे। करीबियों का समर्थन प्राप्त होगा। इसके साथ ही दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी।

शुभ रंग : मेहंदी

शुभ अंक :  2 और 5

उपाय : हनुमानजी और गणेशजी की पूजा करें।

तुला-

इस राशि के लोग आर्थिक गतिविधियों में कापी बेहतर बने रहेंगे। योजनाओं को गति मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ हर्ष और आनंद के साथ रहेंगे। सुखद अनुभूति रहेगी। इस राशि के लोग वचन के पक्के रहेंगे। परिजनों की सलाह से काफी तरक्की करेंगे।

शुभ रंग : चेरी कलर

शुभ अंक :  2, 5 और 9

उपाय : हनुमानजी और गणेशजी की पूजा करें। ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें।

वृश्चिक-

वृश्चिक राशि के जातक निजी प्रयास बेहतर बने रहेंगे। स्वास्थ्य और व्यक्तित्व संवार लेगा। आधुनिक सोच से काफी आगे बढ़ेंगे। मित्र संख्या में अधिक वृद्धि होगी। साझीदारी में काम रने से सफलता मिलेगी। खुद पर फोकस बनाए रखें।

शुभ रंग : गेरुआ

शुभ अंक :  2 और 9

उपाय : हनुमानजी की वंदना करें।

धनु-

इस राशि के लोग निवेश के मामलों मे आज काफी जोर देंगे। बजट बनाकर ही किसी कार्य में आगे बढ़ें। आर्थिक मामले सहज और सगज रहेंगे। दान और धर्म में रुचि रहेगी। रिश्तेदारों के हयोगग से आगे बढ़ेगे। अनुशासन पर काफी जोर देंगे। उधार लेने से तौबा करें।

शुभ रंग : माणिक्य के समान

शुभ अंक :  2, 3 और 9

उपाय : हनुमानजी की पूजा और दान-धर्म करें।

मकर-

मकर राशि के जातक आज सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। सूझबूझ के साथ ही किसी कार्य को करें। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। वित्तीय मामले आज पक्ष में बनेंगे। विस्तार योजनाएं आज गति लेंगी। किसी भी प्रतिस्पर्धा में प्रभावी प्रदर्शन बनाए रखेंगे। आज कोई शुभ सूचना मिलेगी।

शुभ रंग : खाकी

शुभ अंक :  2, 5, 8 और 9

उपाय : बजरंगबली और गणेशजी की पूजा करें। घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

कुंभ-

कुंभ राशि के जातक शासन-प्रशासन के कार्यों पर काफी जोर देंगे। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ाएं। परिवार मे आनंद का वातावरण बना रहेगा। अपनें के साथ खुशी साझा करें। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। आज इस राशि के लोग सम्मानित हो सकते हैं। निजी विषयों में ये लोग काफी तेजी दिखाएंगे।

शुभ रंग : भूरा

शुभ अंक :  2, 5 और 8

उपाय : हनुमानजी और गणेशजी की पूजा करें। सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

मीन-

इस राशि के लोग भाग्य की कृपा से श्रेष्ठ कार्योंं में आगे बढ़ेगे। हर तरफ श्रेष्ठ परिणाम पाएंगे। हर किसी के साथ मेल-जोल बनाए रखें। मनोरंजक गतिविधि में आज काफी रुचि रहेगी। योजनाओं को लेकर फोकस बढ़ाएंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही चर्चाओं में सफल रहेंगे।

शुभ रंग : स्वर्णिम

शुभ अंक :  2, 3 और 9

उपाय : हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें। घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं। साथ ही ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें

Also Read: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी, जानें अपने शहर के दाम

Tags:

horoscopehoroscope todayrashifalToday Horoscopezodiac signsआज का राशिफलराशिफल
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue