<
Categories: धर्म

सावधान! Surya Grahan के दौरान गर्भवती महिलाएं भूल कर भी न करें ये 6 काम

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जिसको देखते हुए गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानी बरतनी चाहिए.

Surya Grahan Rules For Pregnant Women: हिंदू मान्यताओं और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का समय अत्यंत संवेदनशील माना जाता है. शास्त्रों में उल्लेख है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) पर इसका असर अधिक बताया गया है, इसलिए उन्हें कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है. हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इन मान्यताओं के अपने तर्क हैं, फिर भी आस्था और परंपरा के कारण लोग अब भी ग्रहण काल में नियमों का पालन करते हैं.

ग्रहण और सूतक काल का संबंध

ग्रहण लगने से लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह समय पूजा-पाठ, खाना बनाना और शुभ कार्यों के लिए वर्जित होता है. गर्भवती महिलाओं के लिए तो यह और भी संवेदनशील माना जाता है क्योंकि उनके स्वास्थ्य और गर्भस्थ शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

ग्रहण और सूतक काल के दौरान शास्त्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ विशेष निर्देश दिए गए हैं:

1. घर से बाहर न निकलें – माना जाता है कि इस समय बाहर निकलने से नकारात्मक प्रभाव सीधे गर्भस्थ शिशु तक पहुंच सकता है.

2. तेज़ या नुकीले उपकरणों का प्रयोग न करें – जैसे चाकू, कैंची या सुई। यह परंपरा शारीरिक और आध्यात्मिक सुरक्षा से जुड़ी है.
3. रसोई और पूजा-पाठ से परहेज़ – इस दौरान खाना पकाना और धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित माना गया है.
4. सूर्य की सीधी किरणों से बचें – ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणों को अशुद्ध माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
5. शरीर की सफाई संबंधी कार्य न करें – जैसे बाल या नाखून काटना. इसे अशुभ माना गया है.
6. नकारात्मक स्थानों से दूर रहें – भीड़भाड़, शोरगुल या मानसिक तनाव वाले वातावरण से दूरी बनाए रखना चाहिए.

21 सितंबर का सूर्य ग्रहण

इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 10:59 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर तड़के 01:12 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा. हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी कारण सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. यानी गर्भवती महिलाओं को किसी विशेष धार्मिक पाबंदी का पालन करने की आवश्यकता नहीं है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Gold Rate Today 6 April 2026: सोने में बड़ा झटका या सुनहरा मौका? आज खरीदें या रुकें, ताजा रेट ने बढ़ाई हलचल!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 6, 2026 09:46:32 IST

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST