<

बाघ कहर के पीछे हुआ ऐसा कांड, पुलिस का भी हिल गया माथा

Sitapur News: सीतापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बाघ के हमले की झूठी अफवाह फैलाकर एक नाबालिग लड़की के फरार होने की साजिश रची गई थी.

Tiger Rumor in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. मछरेहटा थाना क्षेत्र के राठौरपुर गांव में बीते गुरुवार को अफवाह उड़ी कि एक नाबालिग लड़की को जंगल में बाघ ले गया. यह खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.

क्या हैं पूरा मामला?

घटना के वक्त महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी जंगल में बाघ के हमले का शिकार हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया. लगभग पांच घंटे तक जंगल में तलाशी अभियान चला, लेकिन न तो बाघ के कोई निशान मिले और न ही लड़की का कोई सुराग.

पुलिस जांच में सामने आया चौकाने वालाे खुलासा

जैसे ही पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, चौंकाने वाला सच सामने आया। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पता चला कि लड़की किसी बाघ के हमले का शिकार नहीं हुई, बल्कि अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं, लड़की को सुरक्षित ढंग से परिजनों के सुपुर्द किया गया और उसके लिए काउंसलिंग का भी इंतजाम किया गया.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस झूठी अफवाह में किस-किस की मिलीभगत थी और यह साजिशन फैलाई गई थी या नहीं.  इस घटना ने यह साफ कर दिया कि झूठी सूचनाएं न केवल प्रशासन और पुलिस के संसाधनों की बर्बादी करती हैं, बल्कि आम जनता को भी भ्रमित करती हैं. पुलिस ने लोगों से विशेष अपील की है कि किसी भी तरह की झूठी खबर फैलाने से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

कोटा में रेल हादसा! गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगी

Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…

Last Updated: October 7, 2026 17:01:22 IST

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…

Last Updated: October 7, 2026 16:55:03 IST

Prayagraj News: 15,000 रुपये के कर्ज को लेकर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, नाले में मिली 17 वर्षीय शांतनु की लाश, जानें पूरा मामला

प्रयागराज में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. उसे…

Last Updated: October 7, 2026 16:34:19 IST

Meerut Murder Case: कब्र में दफन था पति का शव, लेकिन मुर्दे की फोटो ने खोल दी पूरी पोल! पत्नी और प्रेमी पर FIR

Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:26 IST

Amazon ऑफिस के बाहर ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका, फटा ट्रांसफॉर्मर, Video Viral

Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:22 IST