Raksha Bandhan Shubh Muhurat: 2026 में रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण रहेगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा. पूर्णिमा के कारण सुबह राखी बांधने का समय रहेगा. इसके बाद राखी बांधने की विधि भी जानें.
भद्रा में राखी बांधने पर क्या करें?
Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2026: रक्षा बंधन भाई-बहनों के प्यार के प्रतीक का त्यौहार है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. पिछले सालों के मुताबिक, इस साल राखी का पर्व बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस बार राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया पड़ने जा रहा है. इस साल सावन पूर्णिमा 27 अगस्त 2026 को सुबह 9:09 मिनट पर शुरू होने वाली है. वहीं 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट ये मुहूर्त समाप्त हो जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि वह किस समय राखी भाई की कलाई पर बांधनी चाहिए.
हिन्दू पंचांग के अनुसार आगामी रक्षाबंधन के संदर्भ में भद्रा काल 27 अगस्त 2026 को सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर रात 9:32 बजे (या कुछ पंचांगों के अनुसार 9:29 बजे) तक रहेगा.
हिंदू धर्म में भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है. लेकिन अगर किसी मजबूरी के कारण इस समय राखी बांधनी पड़े, तो कुछ उपाय किए जा सकते हैं. बहन को इस दौरान व्रत रखना चाहिए और भद्रा के 12 नामों का जाप करना चाहिए. भद्रा के 12 नाम हैं: धन्या, दधमुखी, भद्रा, महामादी, खराना, कालरात्रि, महारुद्रा, विष्टि, कुलपुत्रिका, भैरवी, महाकाली और असुरक्षयकारी.
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Gift Idea: 500 ही है बजट, बहन को राखी पर दें ये गिफ्ट; देखते ही हो जाएगी खुश
भद्रा काल को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि भद्रा शुभ कामों में बाधा डालती थीं, इसलिए उन्हें पाताल लोक भेज दिया गया. एक कथा के अनुसार, शूर्पणखा ने भद्रा काल में रावण को राखी बांधी थी, जिसके बाद रावण और उसके कुल का नाश हुआ. इसी वजह से इस समय राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता.
ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir: कोहली नहीं, इन दो स्टार खिलाड़ियों के साथ गंभीर ने किया सबसे बुरा; खराब कर दिया पूरा करियर
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…