India News (इंडिया न्यूज),Ram Darbar Vastu Tips: सनातन धर्म में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भी पूजा जाता है। हर व्यक्ति को उनसे सीख लेकर अपने आचरण में सुधार करना चाहिए, वहीं लगभग हर घर में राम दरबार की तस्वीर होती है, लेकिन कई लोगों को घर में राम दरबार रखने का सही दिशा या तरीका नहीं पता होता है। ऐसे में आइए ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार डॉ. अरविंद पचौरी से जानते हैं कि राम दरबार कहां और किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। साथ ही घर में राम दरबार रखने का महत्व, पूजा विधि और लाभ भी।
राम दरबार में भगवान श्री राम और माता सीता सिंहासन पर बैठे नजर आते हैं। दरबार में उनके एक तरफ लक्ष्मण जी और दूसरी तरफ भरत जी खड़े नजर आते हैं। भगवान हनुमान हमेशा की तरह भगवान राम के चरणों में बैठे नजर आते हैं। राम दरबार की ऐसी अद्भुत छवि घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस छवि के प्रभाव से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जो व्यक्ति हमेशा राम दरबार की पूजा करता है, भगवान उसके सभी कष्ट हर लेते हैं। इस चित्र के प्रभाव से घर का हर सदस्य अपने जीवन में तरक्की करता है। राम दरबार की अद्भुत छवि को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि अगर राम दरबार को गलत दिशा में रखा जाए तो इसका परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
Ram Darbar Vastu Tips: इस दिशा में रख दी जो राम दरबार की तस्वीर तो छू भी नहीं पाएगी कोई परेशानी
जिस घर में राम दरबार की तस्वीर होती है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार राम दरबार की यह तस्वीर घर की पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इस तस्वीर को पूजा घर की पूर्व दिशा में स्थित दीवार पर भी लगाया जा सकता है। राम दरबार की तस्वीर इतनी शक्तिशाली होती है कि यह घर के सभी वास्तु संबंधी दोषों को नष्ट कर देती है।
राम दरबार की विधि-विधान से पूजा करना बहुत जरूरी है। साधक को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर राम दरबार की तस्वीर को गंगाजल से साफ करने के बाद तस्वीर पर रोली, चंदन और अक्षत लगाना चाहिए। इसके बाद कुछ सुगंधित फूल और धूपबत्ती अर्पित करें। फिर अंत में आरती करें और भगवान से अपनी मनोकामना मांगें और इस तरह से पूजा करने से भगवान राम की कृपा हमेशा बनी रहेगी।