Ram Navami 2026 Wishes: रामचरित मानस और पंचाग के अनुसार 2026 में नवमी तिथि 26 मार्च को पड़ रही है,इसलिए लोग पूरे विधि-विधान के साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं. यह त्योहार सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी एक सुंदर अवसर होता है. लोग इस दिन अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई देते हैं.भगवान राम के आदर्शों और आशीर्वाद से जुड़े ये संदेश दिल को छू जाते हैं और रिश्तों में प्यार और अपनापन और भी बढ़ा देते हैं.
राम नवमी जैसे पावन त्योहार पर भगवान राम की पूजा के साथ-,साथ आप आपनों को कुछ सदेंश भेजकर बधाई दे सकते हैं, आइए जानते हैं राम नवमी के कुछ खास शुभकामनाओं के बारे में.
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Ram Navami Wishes in Hindi)
- नवमी तिथि मधुमास पुनीता,शुक्ल पक्ष अभिजित हरिप्रीता।
राम जन्म के पावन पर्व पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।जय श्री राम! - राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं,
मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - जिनके मन में श्री राम है
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिय
संसार में उसका कल्याण है
राम नवमी की शुभकामनाएं - गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।
जय श्री राम
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम।
नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। - मन में राम, तन में राम,रोम-रोम में राम हैं।
राम नवमी के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई! - राम नाम का फल बहुत मीठा है,जो इसे चख लेता है उसका जीवन संवर जाता है।
राम नवमी के इस पावन पर्व की आपको ढेरों शुभकामनाएं! - राम नाम का जाप ही हर दुख का अंत है,प्रभु की शरण में ही असली आनंद है।
आप पर श्री राम की कृपा सदैव बनी रहे।जय श्री राम!
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.