<
Categories: धर्म

Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी पर इन खास शुभकामनाओं से करें अपनों को विश,हर रिश्ते में आएगी मिठास

Ram Navami 2026 Wishes:चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि हिंदू धर्म में बेहद पवित्र मानी जाती है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. इस साल राम नवमी 2026 का पर्व 26 मार्च को मनाया जा रहा है, आइए जानते हैं राम नवमी विशेज के बारे में.

Ram Navami 2026 Wishes: रामचरित मानस और पंचाग के अनुसार 2026 में नवमी तिथि 26 मार्च को पड़ रही है,इसलिए लोग पूरे विधि-विधान के साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं. यह त्योहार सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी एक सुंदर अवसर होता है. लोग इस दिन अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई देते हैं.भगवान राम के आदर्शों और आशीर्वाद से जुड़े ये संदेश दिल को छू जाते हैं और रिश्तों में प्यार और अपनापन और भी बढ़ा देते हैं.

 राम नवमी जैसे पावन त्योहार पर भगवान राम की पूजा के साथ-,साथ आप आपनों को कुछ सदेंश भेजकर बधाई दे सकते हैं, आइए जानते हैं राम नवमी के कुछ खास शुभकामनाओं के बारे में.

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Ram Navami Wishes in Hindi)

  1. नवमी तिथि मधुमास पुनीता,शुक्ल पक्ष अभिजित हरिप्रीता।
    राम जन्म के पावन पर्व पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।जय श्री राम!
  2. राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं,
    मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं।
    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
  3. जिनके मन में श्री राम है
    भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है
    उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिय
    संसार में उसका कल्याण है
    राम नवमी की शुभकामनाएं
  4. गुणवान तुम, बलवान तुम,
    भक्तों को देते हो वरदान तुम,
    भगवान तुम, पालनहार तुम,
    मुश्किल को कर देते आसान तुम।
    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
  5. भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
    हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।
    जय श्री राम
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
  6. श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
    हरण भवभय दारुणाम
    नवकंज लोचन, कंज मुख कर
    कंज, पद कंजारुणम।
    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
  7. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम।
    नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम।
    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  8. मन में राम, तन में राम,रोम-रोम में राम हैं।
    राम नवमी के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई!
  9. राम नाम का फल बहुत मीठा है,जो इसे चख लेता है उसका जीवन संवर जाता है।
    राम नवमी के इस पावन पर्व की आपको ढेरों शुभकामनाएं!
  10. राम नाम का जाप ही हर दुख का अंत है,प्रभु की शरण में ही असली आनंद है।
    आप पर श्री राम की कृपा सदैव बनी रहे।जय श्री राम!

 Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

RCB-RR के बिकने से BCCI मालामाल! कमीशन में मिले 1500 करोड़ से ज्यादा, समझें पूरा हिसाब

RCB-RR Sale: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने से बीसीसीआई को बड़ा फायदा…

Last Updated: March 26, 2026 11:04:20 IST

MP Gold-Silver Prices today: मध्य प्रदेश में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव, देखें आज का रेट!

MP Gold-Silver Prices today: आज मध्य प्रदेश में चांदी की कीमत 250,100 रुपए प्रति किलोग्राम…

Last Updated: March 26, 2026 10:58:24 IST

अब महिला कोच भी सुरक्षित नहीं! दिल्ली मेट्रो में युवतियों ने किया आपत्तिजनक व्यवहार, वीडियो वायरल

हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. मैजेंटा लाइन…

Last Updated: March 26, 2026 10:54:25 IST

Gold Silver Price Today Himachal: हिमाचल में आज सोना-चांदी का रेट, क्या है नया अपडेट, निवेशकों को संकेत

Gold-Silver Price Today Himachal | Himachal Gold-Silver Rate Today: आज हिमाचल प्रदेश में सोने और…

Last Updated: March 26, 2026 10:39:18 IST

हापुड़ में ‘नरमा-गर्मी’ ने लिया हिंसक मोड़, पत्नी को ले जाने आए पति की पब्लिक ने की कुटाई, वीडियो देख दहल जाएगा दिल!

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 'मॉब जस्टिस' (भीड़ द्वारा न्याय) का एक शर्मनाक मामला…

Last Updated: March 26, 2026 10:33:58 IST

450 से 16500 करोड़ रुपये…आरसीबी की बिक्री पर विजय माल्या को आई किस चीज की याद? बयां किया अपना दर्द

Vijay Mallya on RCB Deal: आईपीएल की शुरूआत से पहले ही आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स…

Last Updated: March 26, 2026 10:33:41 IST