हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. मैजेंटा लाइन के महिला कोच में एक वायरल वीडियो में कुछ युवतियों के अभद्र वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. यह घटना दिल्ली मेट्रो की महिला कोच में हुई, जो सामान्यतया महिला यात्रियों को सुरक्षित स्थान देने के लिए आरक्षित होता है.
दिल्ली मेट्रो में युवतियों ने किया आपत्तिजनक व्यवहार
मेट्रो इन दिनों रील बनाने का अड्डा बन गई है. मेट्रो प्रशासन की ओर से मना होने के बावजूद कई लोग मेट्रो में यात्रा करने के दौरान रील बनाते रहते हैं. हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
मैजेंटा लाइन के महिला कोच में एक वायरल वीडियो में कुछ युवतियों के अभद्र वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली मेट्रो की महिला कोच में हुई, जो सामान्यतया महिला यात्रियों को सुरक्षित स्थान देने के लिए आरक्षित होता है.
वीडियो में कुछ युवा लड़कियों को ऊंची आवाज में बात करते, गालियां देते और अन्य यात्रियों, विशेष रूप से अन्य महिलाओं को परेशान करते दिखाया गया है. आरोप लगाया जा रहा है कि ये लड़कियां अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही थीं, जिससे कोच में मौजूद अन्य पैसेंजर्स हैरान रह गए और असहज महसूस करने लगे. सामने आई जानकारी के अनुसार, वहां बैठी एक दिव्यांग महिला ने जब अगले स्टेशन के बारे में जानकारी मांगी, तभी यह आपत्तिजनक व्यवहार शुरू हुआ.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई यूजर्स ने टिप्पणियों में कहा कि “महिला कोच चुनने का मकसद ही यह था कि ऐसी उकसावे वाली बातों से बचा जा सके; अब अंदर ही ऐसा व्यवहार हो तो यह ‘सुरक्षित स्थान’ किसलिए है?” कई लोगों ने महिलाओं से भी अनुशासन और सार्वजनिक जगहों पर व्यवहार के संदर्भ में अपील की है.
दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मामले में संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि जनकपुरी मेट्रो के पास पुलिस स्टेशन के अधिकारी वीडियो की जांच कर घटना की समयसीमा और शामिल लोगों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और सुरक्षा बलों को भी इस घटना की ओर ध्यान देने और महिला कार समेत अन्य कोचों में सुरक्षा और अनुशासन को बेहतर करने की मांग उठ रही है.
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…