Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान में सेहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है. सेहरी करने से इंसान को पूरे दिन के रोज़े के लिए ताकत मिलती है और वह भूख-प्यास को बेहतर तरीके से सहन कर पाता है. इसलिए रमजान के दौरान रोजेदार रोज़ा सहरी और इफ्तार समय को जरूर देखता है. आइए जानते हैं कि, आज सहरी और इफ्तार का समय क्या रहने वाला है?
रमजान के पाक महीने में देखिए आज का इफ्तार और सहरी का टाइम. (Canva)
Today Sehri/Iftar time: रमजान दुनिया भर के मुसलमानों के मनाए जाने वाले सबसे खास त्योहारों में से एक है. रमजान या रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है. इस्लामी कैलेंडर का सबसे पाक महीना रमजान 2026 का 19 फरवरी 2026 से आगाज हो चुका है. दरअसल, रमज़ान की तारीख़ें हर साल बदलती हैं, क्योंकि इस्लाम में चंद्र कैलेंडर या हिजरी चलता है. मुसलमान इस पूरे महीने रोज़ा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं. इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार, पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुआ था इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है.
रमजान के महीने में सेहरी/ सहरी/ शहरी और इफ्तार का बहुत खास महत्व होता है. बता दें कि, सेहरी करने से इंसान को पूरे दिन के रोज़े के लिए ताकत मिलती है और वह भूख-प्यास को बेहतर तरीके से सहन कर पाता है. इस्लाम में सेहरी को सुन्नत बताया गया है और इसमें बरकत मानी जाती है. वहीं, सूर्य ढलते ही यानी मग़रिब की अज़ान होते ही इफ्तार करना सुन्नत है और समय पर करना ज़रूरी है. इसलिए रमजान के दौरान रोजेदार रोज़ा सहरी और इफ्तार समय को जरूर देखता है. अब सवाल है कि, रमजान क्या है? रोज़ा में सहरी और इफ्तारी क्या है? आज सहरी और इफ्तार का समय क्या रहने वाला है? आइए जानते हैं इस बारे में-
बता दें कि, सहरी वो समय होता है जब रोजेदार सुबह की नमाज से पहले कुछ खा लेता है. इसके बाद दिन भर अन्न या जल किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है. वहीं, शाम को सूर्यास्त के बाद जब रोज़ा खोला जाता है तो उसे इफ्तारी कहा जाता है. बता दें कि, आमतौर पर खजूर खाकर रोज़ा खोला जाता है. माना जाता है कि रोज़ेदार की दुआ इफ्तार के वक्त खास तौर पर कबूल होती है. इसलिए रोज़ा खोलते समय अल्लाह का शुक्र अदा करना और अपने लिए, परिवार के लिए और पूरी उम्मत के लिए दुआ करना बेहतर होता है.
शहर सेहरी टाइम इफ्तार टाइम
दिल्ली (एनसीआर) सुबह 5:13 (15 मार्च) शाम 6:29
मुंबई सुबह 5:35 (15 मार्च) शाम 6:49
कोलकाता 04:31 पूर्वाह्न (15 मार्च) 05:46 अपराह्न
बेंगलुरु 05:17 पूर्वाह्न (15 मार्च) 06:31 अपराह्न
हैदराबाद सुबह 5:12 (15 मार्च) शाम 6:26
चेन्नई सुबह 5:06 (15 मार्च) शाम 6:20
लखनऊ सुबह 4:59 (15 मार्च) शाम 6:15
कानपुर सुबह 5:01 (15 मार्च) शाम 6:17
रांची सुबह 4:43 (15 मार्च) शाम 5:58
अहमदाबाद सुबह 5:34 (15 मार्च) शाम 6:49
सूरत सुबह 5:34 (15 मार्च) शाम 6:48
पुणे सुबह 5:31 (15 मार्च) शाम 6:44
नोट- समय स्थानीय सूर्यास्त और सूर्योदय की गणना के आधार पर इनमें थोड़ा बदलाव हो संभव है.
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, चांद दिखने की संभावना के अनुसार, रमजान 2026 का समापन 20 मार्च, 2026 को ईद अल-फितर के साथ होने की उम्मीद है. अंतिम दिन, सेहरी सुबह लगभग 5:06 बजे और इफ्तार शाम लगभग 6:33 बजे होने की उम्मीद है, जो महीने भर के रोज़े के पूरा होने का प्रतीक होगा. बता दें कि, जैसे ही अर्धचंद्र चंद्रमा भारत में रमजान 2026 की शुरुआत का संकेत देता है, यह पवित्र महीना एक बार फिर आध्यात्मिक विकास, कृतज्ञता और मजबूत सामुदायिक संबंधों का अवसर लेकर आता है.
Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…
Chaudhry Aslam Wife Reaction: धुरंधर में पाकिस्तानी पुलिस अफ़सर चौधरी असलम के तौर पर संजय…
Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…
Ajay Sharma Birthday: घरेलू क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन जैसा औसत, 31 शतक और 10,000 रन;…
Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं जो हमारी आंखों और दिमाग दोनों को…
Ashok Kharat Objectionable Videos: अशोक खरात शारीरिक संबंध बनाने से पहले महिलाओं को पीने के…