<

IndiGo Fuel Surcharge: एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने भी बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, जानें अब कितनी महंगी होगी हवाई यात्रा

इससे पहले एयर इंडिया अपना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा चुकी है, जिससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह दूसरा झटका है. हालांकि, कुछ अन्य एयरलाइन्स भी ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते अपना फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने पर विचार कर रही हैं.

IndiGo Fuel Surcharge: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच जेट फ्यूल के बढ़ते दामों के चलते पहले एयर इंडिया ने अपना फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया, जिसके बाद अब इंडिगो एयरलाइन्स ने भी अपने फ्यूल चार्ज बढ़ाने की बात कही है. इस कदम के बाद से अब इंडिगो में यात्रा करना महंगा हो जाएगा. इंडिगो द्वारा सरचार्ज 14 मार्च से बुक होने वाले टिकटों पर लागू किया जाएगा. यानि अगर आज से आप इंडिगो की कोई भी फ्लाइट बुक करते हैं तो उसपर आपको फ्यूल सरचार्ज भुगतना होगा.

इससे पहले एयर इंडिया अपना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा चुकी है, जिससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह दूसरा झटका है. हालांकि, कुछ अन्य एयरलाइन्स भी ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते अपना फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने पर विचार कर रही हैं. 

14 मार्च से लागू होगा फ्यूल सरचार्ज

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए अपनी फ्लाइट्स में फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने की जानकारी दी है. न केवल अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए यह कदम उठाया गया है, बल्कि यह नियम डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए भी है. हालांकि, यह फैसला मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़त होने के चलते लिया गया है. एयरलाइन ने कहा, ‘इंडिगो भारत की अग्रणी एयरलाइन है. 

फ्यूल सरचार्ज के बाद कितना होगा किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो द्वारा फ्यूल सरचार्ज लगाए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक किराये में इजाफा हो सकता है. कंपनी द्वारा इसके 14 मार्च 2026 को 00:01 बजे से प्रभावी होने की बात कही गई है. घरेलू उड़ानों पर 425 रुपये प्रति सेक्टर और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 2,300 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज बढ़ड सकता है. 

क्या अन्य एयराइन्स भी बढ़ा सकती हैं किराया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेट फ्यूल महंगा होने के बाद अन्य एयरलाइन्स भी अपना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा सकती हैं. माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच एयर फ्रांस-केएलएम (Air France-KLM) और एयर न्यूजीलैंड (Air New Zealand) के साथ ही साथ कैथे पैसिफिक (Cathay Pacific) भी अपना किराया बढ़ा सकती हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST

विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? ये दो बल्लेबाज हैं प्रबल दावेदार!

विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…

Last Updated: October 5, 2026 16:31:30 IST