Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान में सेहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है. सेहरी करने से इंसान को पूरे दिन के रोज़े के लिए ताकत मिलती है और वह भूख-प्यास को बेहतर तरीके से सहन कर पाता है. इसलिए रमजान के दौरान रोजेदार रोज़ा सहरी और इफ्तार समय को जरूर देखता है. आइए जानते हैं कि, आज सहरी और इफ्तार का समय क्या रहने वाला है?
जानिए, आज का इफ्तार और कल का सहरी टाइम. (Canva)
Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान दुनिया भर के मुसलमानों के मनाए जाने वाले सबसे खास त्योहारों में से एक है. रमजान या रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है. इस्लामी कैलेंडर का सबसे पाक महीना रमजान 2026 का 19 फरवरी 2026 से आगाज हो चुका है. दरअसल, रमज़ान की तारीख़ें हर साल बदलती हैं, क्योंकि इस्लाम में चंद्र कैलेंडर या हिजरी चलता है. मुसलमान इस पूरे महीने रोज़ा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं. इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार, पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुआ था इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है.
रमजान के महीने में सेहरी/ सहरी/ शहरी और इफ्तार का बहुत खास महत्व होता है. बता दें कि, सेहरी करने से इंसान को पूरे दिन के रोज़े के लिए ताकत मिलती है और वह भूख-प्यास को बेहतर तरीके से सहन कर पाता है. इस्लाम में सेहरी को सुन्नत बताया गया है और इसमें बरकत मानी जाती है. वहीं, सूर्य ढलते ही यानी मग़रिब की अज़ान होते ही इफ्तार करना सुन्नत है और समय पर करना ज़रूरी है. इसलिए रमजान के दौरान रोजेदार रोज़ा सहरी और इफ्तार समय को जरूर देखता है. अब सवाल है कि, रमजान क्या है? रोज़ा में सहरी और इफ्तारी क्या है? आज सहरी और इफ्तार का समय क्या रहने वाला है? आइए जानते हैं इस बारे में-
बता दें कि, सहरी वो समय होता है जब रोजेदार सुबह की नमाज से पहले कुछ खा लेता है. इसके बाद दिन भर अन्न या जल किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है. वहीं, शाम को सूर्यास्त के बाद जब रोज़ा खोला जाता है तो उसे इफ्तारी कहा जाता है. बता दें कि, आमतौर पर खजूर खाकर रोज़ा खोला जाता है. माना जाता है कि रोज़ेदार की दुआ इफ्तार के वक्त खास तौर पर कबूल होती है. इसलिए रोज़ा खोलते समय अल्लाह का शुक्र अदा करना और अपने लिए, परिवार के लिए और पूरी उम्मत के लिए दुआ करना बेहतर होता है.
शहर सेहरी का समय इफ्तार का समय
नोट- समय स्थानीय सूर्यास्त और सूर्योदय की गणना के आधार पर इनमें थोड़ा बदलाव हो संभव है.
Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…
Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली बजट 2026 के दायरे में, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली…
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. बता दें कि जम्मू…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…