<
Categories: बिज़नेस

Bill Scam: रेस्तरां में LPG या Fuel Charge के नाम पर वसूली? क्या ये जायज है या ठगी, जानिए नियम और सच्चाई

Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज या गैस फीस दे रहे हैं, तो यह गलत है. जानिए इसके लिए कहां शिकायत करें और इस तरह की ओवरचार्जिंग से कैसे बचें.

Bill Scam: आजकल अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ती मांग की वजह से, गैस की कीमतें और उसकी उपलब्धता दोनों ही चर्चा का एक अहम विषय बन गए हैं. इसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ रहा है. खास तौर पर तब, जब हम होटलों या रेस्टोरेंट में बाहर खाना खाने जाते हैं. इस स्थिति का फायदा उठाते हुए, कई रेस्टोरेंट मालिकों ने चुपके से अपने ग्राहकों के खाने के बिल में कुछ अतिरिक्त शुल्क जैसे कि LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्जया गैस फीस जोड़ना शुरू कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसी मनमानी सरासर गलत है. कोई भी होटल या रेस्टोरेंट ऐसा नहीं कर सकते हैं. आइए जानते हैं, यह कितनी सही है और कितना गलत, ऐसा चार्ज वसूलने पर कहां शिकायत करें.

किसी भी हाटल या रेस्टोरेंट को चलाने के लिए, एलपीजी, बिजली, स्टाफ सैलरी और रखरखाव जैसे खर्च उसके बिजनेस के बुनियादी हिस्से होते हैं. और ऐसे में नियम भी यही कहता है कि एक रेस्टोरेंट को ये सभी खर्च अपने खाने की चीजों की कीमतों में ही शामिल करने चाहिए. जरा सोचिए: क्या कोई रोटी के साथ-साथ तवे का किराया भी अलग से मांग सकता है? बिल्कुल नहीं! इसलिए, बिल के आखिर में अलग से फ्यूल या गैस चार्ज लगाना जोड़ना ग्राहकों के साथ पूरी तरह गलत है.

क्या कहता है नियम

  • रेस्टोरेंट को अपने सारे ऑपरेशनल खर्चे डिश की कीमत में ही एडजस्ट करने होते हैं.
  • मेन्यू कार्ड में लिखी कीमत के अलावा सिर्फ जायज टैक्स (जैसे GST) ही वसूला जा सकता है.
  • बिना बताए अलग से कोई भी सर्विस या फ्यूल फीस जोड़ना कंज्यूमर राइट्स का उल्लंघन करता है.
  • ग्राहकों को बेवकूफ बनाकर छोटी-छोटी रकम जोड़ना एक तरह का अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस है.
  • नियमों के मुताबिक एक बार जब आप मेन्यू देखकर ऑर्डर देते हैं, तो आप सिर्फ उसी कीमत और टैक्स को चुकाने के लिए बाध्य हैं.

शिकायत कहां करें?

ऐसे मामलों में अगर रेस्टोरेंट का स्टाफ आपकी बात नहीं मानता है और किसी गलत चार्ज को हटाने से मना करता है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने उपभोक्ताओं की मदद के लिए बहुत ही आसान और डिजिटल तरीके बनाए हैं. आप अपने घर बैठे-बैठे ही होटल या रेस्टोरेंट के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

  • भारत में, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत, किसी भी ग्राहक पर छिपे हुए या गलत शुल्क लगाना एक दंडनीय अपराध है.
  • नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) के टोल-फ्री नंबर 1915 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें.
  • NCH ऐप से भी ऑनलाइन कंप्लेंट फाइल कर सकते हैं.
  • ज्यादा गंभीर मामलों के लिए e-Jagriti पोर्टल या जिला कलेक्टर ऑफिस भी जा सकते हैं.
  • डायरेक्ट कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी को ईमेल या लेटर के जरिए भी एक्शन की मांग हो सकती है.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST